एक्सप्लोरर

Jharkhand Land Scam Case: कैसे हुआ पूरा जमीन घोटाला? IAS छवि रंजन ने किस तरह की मदद, ED के सामने जयंत करनाड का खुलासा

Land Scam Case: जयंत करनाड ने बताया कि उनके पूर्वजों की खतियानी जमीन को सेना ने किराए पर लिया था. HC ने सेना को जमीन से कब्जा हटाने का आदेश दिया, जिसके बाद उन्होंने 13 लोगों को जमीन की रजिस्ट्री की.

Jharkhand News: झारखंड में रांची (Ranchi) जमीन घोटाले मामले में ईडी ने बुधवार को सेना की जमीन के रैयती मालिक के वंशज जयंत करनाड का बयान दर्ज किया. इस दौरान जयंत करनाड ने बताया कि जमीन घोटाले में किस तरह छवि रंजन ने मदद की थी. वहीं जमीन की खरीद के फर्जी मालिक प्रदीप बागची से जमीन खरीदने वाले जगतबंधु टी एस्टेट के निदेशक दिलीप घोष ईडी के सामने पेश नहीं हुए. ईडी ने जयंत करनाड से पूछा कि बिना जमीन पर कब्जे के उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री 13 रैयतों को कैसे कर दी.

जयंत करनाड ने बताया कि उनके पूर्वजों की खतियानी जमीन को सेना ने किराए पर लिया था. हाई कोर्ट ने सेना को जमीन से कब्जा हटाने का आदेश दिया था, जिसके बाद उन्होंने 13 लोगों को जमीन की रजिस्ट्री की थी. ईडी ने जयंत करनाड से संबंधित सारे दस्तावेजों की भी मांग की, जिसके बाद जयंत ने सारे दस्तावेज ईडी को सौंप दिए. अब ईडी अपने स्तर से सभी कागजातों की जांच कराएगी. जयंत करनाड ने जिन 13 लोगों को जमीन की रजिस्ट्री की थी, उन सभी का बयान भी आज ईडी दर्ज करेगी.

12 मई छवि रजन की रिमांड खत्म
वहीं जमीन के फर्जी मालिक प्रदीप बागची से जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले कारोबारी दिलीप घोष को ईडी फिर से समन भेजेगी. कारोबारी अमित अग्रवाल के करीबी दिलीप घोष की कंपनी जगत बंधु टी एस्टेट के नाम पर को रजिस्ट्री सरकारी दर से काफी कम दर पर हुई थी. ईडी इस मामले में मनी लाउंड्रिंग की पहलुओं पर जांच कर रही है. ईडी ने अमित अग्रवाल को भी जमीन घोटाले का एक मास्टरमाइंड माना है. इसके साथ ही ईडी अधिकारियों के मुताबिक, 12 मई को छवि रंजन का रिमांड खत्म होगा. इसके बाद ईडी रिमांड अवधि को बढ़ाने के लिए कोर्ट में पीटीशन देगी. बुधवार को दिन में ईडी रांची जोनल ऑफिस में छवि रंजन की पत्नी ने उनसे मुलाकात की.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: निलंबित IAS पूजा सिंघल को नहीं मिली जमानत, जेल में गुजारने होंगे चार महीने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget