एक्सप्लोरर

Jharkhand Train Accident: झारखंड में बड़ा रेल हादसा, आमने-सामने से टकराईं 2 मालगाड़ियां, इंजन के चिथड़े, दो की मौत

Jharkhand Train Accident: बरहेट में दो मालगाड़ियों की टक्कर में 2 की मौत हो गई है जबकि 4 घायल हैं. टक्कर से इंजन क्षतिग्रस्त हो गए और आग लग गई. एक शव अस्पताल भेजा गया, दूसरा अभी भी फंसा है.

Train Collision in Berhait Jharkhand: झारखंड के बरहेट में दो मालगाड़ियों के आपस में टकराने से बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि चार घायल हो गए हैं. 

दरअसल, फरक्का से ललमटिया जा रही मालगाड़ी जब बरहेट में खड़ी मालगाड़ी से टकराई, तो टक्कर काफी जोरदार थी. दोनों मालगाड़ियों के इंजन के चिथड़े उड़ गए और आग लग गई. ये मालगाड़ियां कोयला ले जा रही थीं.

मालगाड़ी में फंसा शव
सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग को बुझाया गया. दोनों लोको पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है. एक शव को अस्पताल भेजा गया, जबकि खबर लिखे जाने तक दूसरा शव मालगाड़ी में फंसा है.

वहीं, जिन चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है, वे सभी रेलकर्मी और सीआईएसएफ जवान हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. फिलहाल, प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और हादसे की वजह ढूंढने की कोशिश कर रही है. कड़ी से कड़ी जोड़ कर हर एंगल की जांच की जा रही है.

लाइन ठीक करने में लगेंगे 3 दिन
यह घटना मंगलवार सुबह 3:30 बजे के करीब हुई. हादसे के बाद मालगाड़ी के परिचालन पर असर पड़ा है और लाइन बंद हो गई है. इसे ठीक करने में 2 से 3 दिन का समय लग सकता है. 

फिलहाल, रेलवे लाइन पर परिचालन रोक दिया गया है. रेलवे विभाग हादसे की जांच कर रहा है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों गाड़ियां एक ही पटरी पर कैसे आ गईं? हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. रेलवे कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य में मदद की.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में ईद पर फिर से दो समुदायों के बीच झड़प, पत्थरबाजी में कई घायल

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget