एक्सप्लोरर

झारखंड में एक हजार से ज्यादा NGO की मान्यता हो सकती है रद्द, सोरेने सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Jharkhand News: राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने आदेश दिया है कि चिन्हित संस्थाओं की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी जाए.

झारखंड में 1,100 से भी ज्यादा स्वयंसेवी संस्थाओं की मान्यता रद्द हो सकती है. राज्य सरकार ने निबंधन नियमावली का अनुपालन नहीं करने वाली संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है. इन संस्थाओं से पूछा गया है कि क्यों नहीं उनकी मान्यता समाप्त कर दी जाए? झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने कई संस्थाओं के कागजी तौर पर संचालित किए जाने, वार्षिक रिपोर्ट जमा न करने, सरकार को सूचित किए बगैर पता बदलने सहित कई अन्य नियमों के उल्लंघन की लगातार मिल रही शिकायतों पर यह कार्रवाई की है.

नोटिस का जवाब नहीं देने पर रद्द होगी मान्यता

विभाग ने चिन्हित की गई संस्थाओं की सभी गतिविधियों पर रोक लगाने का भी आदेश दिया है. रजिस्ट्रेशन सस्पेंड रहने की अवधि में संस्थाएं किसी भी तरह की चल-अचल संपत्ति का ट्रांस्फर नहीं कर सकेंगी. ऐसे संस्थाओं को अंतिम मौका देते हुए 31 दिसंबर 2024 तक हर हाल में विभाग के समक्ष स्पष्टीकरण समर्पित करने को कहा गया है. अगर निर्धारित तारीख तक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो एकतरफा कार्रवाई करते हुए उनका निबंधन रद्द करने की चेतावनी दी गई है.

संस्थाओं पर नियमों का अनुपालन नहीं करने का आरोप

विभाग ने राज्य में निबंधित संस्थाओं की गतिविधियों की समीक्षा की तो यह तथ्य सामने आया कि वे नियमों का अनुपालन नहीं कर रही हैं. इसके अलावा सरकार के पास विभिन्न स्रोतों से इनके बारे में शिकायतें पहुंच रही हैं. कई संस्थाओं ने जो दस्तावेज जमा किए थे, उसमें बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आईं. कई संस्थाएं ऐसी हैं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन के बाद एक भी वार्षिक रिपोर्ट समर्पित नहीं की है. कुछ संस्थाओं ने नियमों के विरुद्ध जाकर अनुदान भी प्राप्त किया है. ये सभी संस्थाएं कार्रवाई के दायरे में आ गई हैं. इनमें से ज्यादातर संस्थाएं सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के तहत निबंधित हैं. विभाग ने राज्य में निबंधित ट्रस्ट के कार्यकलापों की भी समीक्षा का निर्णय लिया है.

ये भी पढ़ें: Year Ende 2024: झारखंड के CM हेमंत सोरेन जेल जाकर हुए और पावरफुल, BJP को लगते रहे झटके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget