एक्सप्लोरर

'...हम संविधान बदलेंगे', आखिरी निशिकांत दुबे ने लोकसभा में क्यों कही ये बात?

Nishikant Dubey News: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि पीएम मोदी ने संविधान बदला तो धारा 370 के लिए बदला, शेड्यूल्ड कास्ट के लिए और ओबीसी को संवैधानिक दर्जा देने के लिए बदला.

Nishikant Dubey On Constitution: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मंगलवार (2 जून) को गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात करती है लेकिन इंदिरा गांधी ने संविधान में बदलाव किए. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने संविधान बदला तो धारा 370 के लिए बदला, शेड्यूल्ड कास्ट के लिए और ओबीसी को संवैधानिक दर्जा देने के लिए बदला.

संसद में बीजेपी सांसद ने जोर देते हुए कहा कि जब भी शेड्यूल्ड कास्ट, शेड्यूल्ड ट्राइब और ओबीसी की बात होगी, हम संविधान को बदलेंगे. हमें इस पर कोई संकोच नहीं है. 

निशिकांत दुबे का संविधान को लेकर कांग्रेस पर हमला

उन्होंने ये भी कहा कहा, ''ये संविधान की बात करते हैं. आपने कहा कि राज्य में डिविजन कर दिया. आपको पता है कि क्या हुआ? 7वां संशोधन 1956 में जब जवाहर लाल नेहरु ने किया तो उन्होंने कहा राज्य को कोई अधिकार नहीं होगा अपना बाउंड्री छुने का और यही कारण है कि 7वें संशोधन के बाद 14 राज्य और 6 यूनियन टेरेटरी बन गए. आप संविधान बचाने की बात करते हैं. जब इमरजेंसी में सारे बड़े नेता जब जेल में बंद थे तो 1976 में स्वर्ण सिंह कमेटी बनाई. 42वां संशोधन किया गया.

आपने रातोंरात देश को धर्मनिरपेक्ष कर दिया- निशिकांत दुबे

उन्होंने आगे कहा, ''इस संशोधन ने हमारे धर्मपरायन देश को रातोंरात धर्मनिरपेक्ष कर दिया. आपने उसमें इंटिग्रिटी शब्द जोड़ दिया. पूरा देश ईमानदार है, इसी कारण ईमानदारी से चलता है. आपने उसमें ईमानदार शब्द जोड़ दिया. और सोशलिस्ट जोड़ दिया. संविधान की पूरी प्रस्तावना को बदल दिया. उन्होंने कहा कि जो हम कानून बनाएंगे. हमारे फोरफादर्स ने फंडामेंटल राइट्स दिए थे. उसमें आपने फंडामेंटल ड्यूटी जोड़ दिया. लोकसभा की समय सीमा जो पांच साल है उन्होंने कहा अब 6 साल होगा. खाता न बही, इंदिरा गांधी जो कहे, वो सही.  

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के हिंदुत्व वाले भाषण पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, ''आप शिव की बात करते हैं. अधजल गगरी छलकत जाए. अगर आपको शिव को ही दिखाना था तो मंदिर चले जाते या गुरुनानक को दिखाना था तो गुरुद्वारा चले जाते. इस पार्लियामेंट में फोटो क्यों दिखा रहे हो''.

ये भी पढ़ें:

जमानत के बाद हेमंत सोरेन का BJP पर तंज- 'मुझे बाहर आए 2 दिन ही हुए और वो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget