एक्सप्लोरर

जमानत के बाद हेमंत सोरेन का BJP पर तंज- 'मुझे बाहर आए 2 दिन ही हुए और वो...'

Hemant Soren News: हेमंत सोरेन का कहना है कि उनके जेल से बाहर आने के बाद से ही बीजेपी घबरा गई है. सोरेन ने दावा किया कि पार्टी के शीर्ष नेता झारखंड आ रहे हैं और उनके खिलाफ फिर से साजिश रच रहे हैं.

Hemant Soren on BJP: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 'सामंती ताकतों' के खिलाफ 'विद्रोह' की रविवार को घोषणा की और कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पूरे देश से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से बाहर कर देगा. हेमंत सोरेन ने यहां ‘हूल दिवस’ के मौके पर एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि जेल से उनकी रिहाई के बाद भाजपा 'घबरा' गई है और उसके नेता फिर से उनके खिलाफ ‘साजिश’ रच रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी रिहाई के बाद मैं पहली बार ‘हूल दिवस’ पर आपको संबोधित करने के लिए अपने घर से बाहर निकला हूं. यह हम सभी के लिए प्रेरणा का दिन है. अंग्रेजों के खिलाफ संथाल विद्रोह की तरह हम झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश से सामंती ताकतों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए ‘हूल विद्रोह’ का ऐलान करते हैं.’’ 

'मेरे खिलाफ फिर रची जा रही साजिश'- हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन ने कहा, ‘‘मुझे झूठे मामलों में फंसाया गया... केंद्र सरकार अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित करने के लिए अपनी जांच एजेंसियों को लगा देती है. मुझे जेल से बाहर आए अभी दो दिन ही हुए हैं, लेकिन बीजेपी घबराई हुई है. पार्टी के शीर्ष नेता झारखंड में बार-बार आ रहे हैं और मेरे खिलाफ फिर से साजिश रच रहे हैं.’’

उन्होंने कहा, 'झारखंड को क्रांतिकारियों की भूमि के रूप में जाना जाता है और हम जेल, लाठी या फांसी से नहीं डरते.' सोरेन ने कहा, ‘‘मेरी जानकारी में आया है कि वे (बीजेपी) झारखंड में विधानसभा चुनाव निर्धारित समय से पहले कराने की योजना बना रहे हैं. मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे जिस दिन चाहें चुनाव कराएं. हम इसके लिए तैयार हैं. उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ेगा.’’ 

'गरीबी से मजबूर हैं निवासी'- हेमंत सोरेन
उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने कोयला संसाधनों के बदले केंद्र से 1.36 लाख करोड़ रुपये समेत आदिवासियों के अधिकारों की मांग शुरू की तो उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया गया. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन, मैंने जो काम शुरू किया है और जो लड़ाई मैंने छेड़ी है, वह नहीं रुकेगी.’’ 

उन्होंने कहा कि एक कानून लाया जाएगा, जिसके जरिये यह सुनिश्चित किया जाएगा कि खदानों और खनिजों का लाभ सबसे पहले झारखंड के लोगों तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि राज्य के संसाधन ‘‘अन्य स्थानों को समृद्ध बना रहे हैं, जबकि यहां के निवासी गरीबी और पिछड़ेपन में रहने को मजबूर हैं.’’ 

सोरेन ने केंद्र पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं और परीक्षा के प्रश्नपत्र आए दिन लीक हो रहे हैं. झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा धनशोधन मामले में जमानत दिए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री को शुक्रवार को बिरसा मुंडा जेल से रिहा कर दिया गया था. 

'दलितों और आदिवासियों के कल्याण की बात'
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. इस मौके पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आरोप लगाया कि उनके पूर्ववर्ती (हेमंत सोरेन) को इसलिए जेल में डाल दिया गया क्योंकि वह गरीबों, दलितों और आदिवासियों के कल्याण की बात करते हैं.

हेमंत सोरेन पर बोले सीएम चंपई सोरेन
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘झारखंड को लूटने वालों द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों को लेकर उन्हें (हेमंत सोरेन को) जेल भेज दिया गया.’’ चंपई सोरेन ने लगभग 290 करोड़ रुपये की 396 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. हेमंत सोरेन की पत्नी एवं झामुमो विधायक कल्पना सोरेन और भाई बसंत सोरेन भी रैली में मौजूद थे. बसंत सोरेन मंत्री भी हैं.

यह भी पढ़ें: शहीद वीर सिदो कान्हू के शहादत दिवस पर CM चंपई सोरेन ने किया नमन, हेमंत सोरेन पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget