एक्सप्लोरर

हेमंत सोरेन के प्रस्तावक रहे मंडल मुर्मू को सिर काटने की धमकी, हाल ही में BJP में हुए हैं शामिल

Mandal Murmu News: संथाल विद्रोह के नायक रहे शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू पिछले दिनों बीजेपी में शामिल हुए थे. धमकी मिलने की खबर से सनसनी फैल गई.

झारखंड की बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सीएम हेमंत सोरेन के प्रस्तावक रहे शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. इसे लेकर एक व्हाट्सअप ग्रुप में उनका सिर काटने की धमकी दी गई है. एक व्यक्ति ने लिखा, "मंडल मुर्मू का सिर काटने वाले को सिदो-कान्हू बैसी समिति की ओर से 50 लाख रुपए दिए जाएंगे." यह मैसेज बुधवार को वायरल हुआ और सनसनी फैल गई.

इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने इस धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि यह राजनीति का निम्नतम स्तर है. ऐसी धमकियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने झारखंड पुलिस से इस मामले में तत्काल कदम उठाने की मांग की.

सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल व्हाट्सअप मैसेज शेयर करते हुए लिखा, "झारखंड पुलिस से अनुरोध है कि ऐसी आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें. चुनाव आयोग और साहिबगंज के डीसी कृपया मंडल मुर्मू के परिवार की सुरक्षा का इंतजाम करें."


हेमंत सोरेन के प्रस्तावक रहे मंडल मुर्मू को सिर काटने की धमकी, हाल ही में BJP में हुए हैं शामिल

मंडल मुर्मू झारखंड के संथाल विद्रोह के नायक रहे शहीद सिदो-कान्हू के वंशज हैं. उन्हें हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से नामांकन दाखिल करते हुए अपना प्रस्तावक बनाया है. मंडल मुर्मू को लेकर झारखंड की सियासत उस वक्त गर्म हो उठी, जब उनकी बीजेपी के नेताओं से मुलाकात की खबरें और तस्वीरें वायरल हुईं.

वह बीजेपी नेताओं से मिलने पिछले दिनों रांची आ रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें काफी देर तक रोका था. बाद में तीन नवंबर को वह केंद्रीय मंत्री और झारखंड के बीजेपी चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के बीजेपी सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए.

उन्होंने इस मौके पर कहा था, "सिदो-कान्हू, फूलो झानो ने इस देश के लिए अपना बलिदान दिया. मैं उसी परिवार से हूं. मैं अपनी इच्छा से बीजेपी में शामिल हो रहा हूं."

Pappu Yadav: 'सहारा इंडिया' में फंसा लोगों का पैसा अब मिलेगा? सांसद पप्पू यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget