एक्सप्लोरर

Pappu Yadav: 'सहारा इंडिया' में फंसा लोगों का पैसा अब मिलेगा? सांसद पप्पू यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

Pappu Yadav News: पप्पू यादव कांग्रेस के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव के चुनाव प्रचार में झारखंड पहुंचे थे. अजय नाथ शाहदेव को कांग्रेस ने हटिया सीट से टिकट दिया है. यहीं पप्पू यादव ने बयान दिया है.

Pappu Yadav Attacks on Modi Government: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव इन दिनों झारखंड में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. बीते मंगलवार (05 नवंबर) को उन्होंने सरायकेला में झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली के लिए वोट मांगे. झामुमो इंडिया गठबंधन की प्रमुख सहयोगी पार्टी है. इसके साथ ही कई और कार्यक्रम में भी उन्होंने हिस्सा लिया. इस दौरान पप्पू यादव ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए एक बड़ा ऐलान कर दिया है. पप्पू यादव के ऐलान से उन लोगों की उम्मीद जगी है जिन्होंने सहारा इंडिया परिवार में पैसा निवेश किया था.

झारखंड में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने एक कार्यक्रम में लोगों से कहा, "जब तक सहारा इंडिया के तीन करोड़ लोगों का पूंजी निवेश वाला तीन लाख करोड़ रुपया केंद्र सरकार वापस नहीं देगी तब तक पप्पू यादव सदन नहीं चलने देगा. ये मैं वादा करता हूं. मैं हेमंत भाई से कहना चाहूंगा आप मोदी जी और अमित शाह के भरोसे मत रहिए. पप्पू यादव ने कहा कि सहारा इंडिया की जितनी संपत्ति है उसको आप नीलाम कीजिए. तीन करोड़ झारखंड की गरीब जनता को पैसा लौटा दीजिए." 

पप्पू यादव ने कहा कि जब चुनाव आता है तब ये लोग प्रचार करते हैं और वादा करते हैं. केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि 11 सालों से कहां थे? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कहां थे? ये पहले बताइए. मोदी सरकार पर हमला करते हुए पप्पू यादव ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा, "आप लोग बताओ कि आपके जेब में छह हजार रुपया क्यों नहीं है?"

अजय नाथ शाहदेव के समर्थन में प्रचार कर रहे थे पप्पू यादव

दरअसल पप्पू यादव कांग्रेस के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव के चुनाव प्रचार में पहुंचे थे. अजय नाथ शाहदेव को कांग्रेस ने हटिया सीट से टिकट दिया है. हटिया से बीजेपी के वर्तमान विधायक नवीन जायसवाल. बीजेपी से दोबारा नवीन जायसवाल को ही टिकट मिला है.

यह भी पढ़ें- Bihar By-Election 2024: 'यादव मतलब सिर्फ लालू यादव नहीं...', उपचुनाव के बीच BJP नेता का RJD पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget