एक्सप्लोरर

Jharkhand Murder: वैलेंटाइन डे के पहले प्रेमी ने ले ली प्रेमिका की जान, प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर मार डाला

वैलेंटाइन डे के पहले एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी. बताया गया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. तीन-चार दिन पहले युवक ने लड़की के साथ अपनी फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थी.

Jharkhand Rape: वैलेंटाइन डे के ठीक पहले झारखंड के गढ़वा में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ उसके प्रेमी ने ऐसी बर्बरता के साथ मौत के घाट उतार दिया, जिसने हर किसी को दहलाकर रख दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने लड़की से रेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का रॉड डालकर उसकी हत्या कर दी. वारदात गढ़वा जिले के केतार थाना अंतर्गत अजनिया गांव का है. लड़की का शव उसके प्रेमी के घर से थोड़ी दूर एक खेत से बरामद किया गया.

फेसबुक पर पोस्ट की थी लड़की के साथ फोटो 

बताया गया कि दोनों के बीच पिछले कुछ अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था. तीन-चार दिन पहले युवक ने लड़की के साथ अपनी फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थी. इसका परिजनों ने विरोध किया था. इस बीच रविवार की रात लड़की अपने घर वालों को बताए बगैर चुपके से लड़के के पास चली गई. घर वालों का कहना है कि वह क्यों और कैसे घर से निकली, इसका उन्हें पता भी नहीं चला.

अहले सुबह जब उसकी लाश गांव के लोगों ने खेत में देखी तो यह खबर पूरे इलाके में फैली और वहां सैकड़ों लोग जुट गए. लोगों ने संदेह होने पर उसके प्रेमी की तलाश की, तो वह घर से फरार मिला. मृतका के परिजनों ने केतार थाना में उसके कथित प्रेमी के विरुद्ध हत्या को लेकर एफआईआर करायी है. इस वारदात को लेकर गांव में गुस्से का उबाल है.

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. भारी गम और गुस्से के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने कहा कि आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:

Valentine Day 2023: फेसबुक पर सिमरन को हुआ अजय से प्यार, प्रेमी संग हुई बनारस से फरार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा
झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget