एक्सप्लोरर

Jharkhand: सरना धर्म संहिता को मान्यता देने की मांग पर अड़ी JMM, कहा- 'अगर ऐसा नहीं हुआ तो...'

Sarna Dharma Samhita: झारखंड में JMM ने 27 मई को सरना धर्म संहिता को मान्यता देने के लिए प्रदर्शन किया. पार्टी ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो राज्य में जनगणना नहीं होने देगी.

JMM On Sarna Dharma Samhita: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने एक बार फिर सरना धर्म संहिता को मान्यता देने की मांग को लेकर अपना रुख कड़ा कर लिया है. मंगलवार, 27 मई को राज्यभर के जिला समाहरणालयों के बाहर JMM नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. राजधानी रांची में प्रदर्शनकारियों ने राजभवन के पास एकत्र होकर कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला. 

इस मौके पर JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने साफ कहा कि अगर आगामी जनगणना में सरना धर्म को सातवें कॉलम में स्थान नहीं मिला, तो झारखंड में जनगणना नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी आदिवासियों की इस ऐतिहासिक मांग को लगातार नजरअंदाज कर रही है.

5 साल बीत गए लेकिन केंद्र ने नहीं की कोई पहल- विनोद कुमार पांडेय
पांडेय ने बताया कि झारखंड विधानसभा ने वर्ष 2020 में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से आग्रह किया था कि सरना धर्म को एक स्वतंत्र धर्म के रूप में मान्यता दी जाए. उन्होंने कहा, "अब तक लगभग 5 साल बीत चुके हैं, लेकिन केंद्र ने कोई पहल नहीं की है. यह आदिवासी अस्मिता और अस्तित्व का सवाल है. जब तक सरना धर्म संहिता को मान्यता नहीं मिलती, JMM कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे." इस प्रदर्शन के साथ-साथ साहेबगंज, देवघर, गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और खूंटी समेत राज्य के कई हिस्सों में भी प्रदर्शन हुए.

सरना संहिता के नाम पर लोगों को किया जा रहा है गुमराह- BJP
वहीं, BJP ने JMM और कांग्रेस पर इस मुद्दे को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस और JMM सरना संहिता के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरना धर्म संहिता से ज्यादा जरूरी है सरना धर्म और संस्कृति की रक्षा.

मरांडी ने वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि झारखंड की कुल आबादी 3.29 करोड़ में से करीब 86 लाख आदिवासी हैं, जिनमें से लगभग 14 लाख ने ईसाई धर्म अपना लिया है. उन्होंने सवाल किया कि जब आदिवासी अपनी जड़ों से दूर होते जा रहे हैं, तो सरना धर्म संहिता का भविष्य क्या होगा?

पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता रघुबर दास ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब नरसिंह राव प्रधानमंत्री थे, तब BJP ने सरना धर्म को मान्यता दिलाने की कोशिश की थी, लेकिन कांग्रेस ने उसे नजरअंदाज कर दिया. उन्होंने कहा, "आज कांग्रेस और JMM सिर्फ दिखावा कर रहे हैं. अगर उन्हें वास्तव में आदिवासियों की चिंता होती, तो अब तक इस मुद्दे का समाधान निकल गया होता." झारखंड की सियासत में एक बार फिर आदिवासी अस्मिता का सवाल गरमा गया है, और सरना धर्म संहिता इसका केंद्र बिंदु बनती दिख रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget