एक्सप्लोरर

JMM ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, बगावत करने वाले चमरा लिंडा को दिया टिकट

JMM Candidate List 2024: जेएमएम ने पहली लिस्ट में 35, दूसरी लिस्ट में एक और तीसरी लिस्ट में पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे.

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. बुधवार (23 अक्टूबर) को जारी लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. चमरा लिंडा को बिशुनपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. चमरा लिंडा ने बीते लोकसभा चुनाव में बगावत करते हुए लोहरदगा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था.

चमरा लिंडा पर कार्रवाई करते हुए जेएमएम ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड भी कर दिया था. लेकिन अब विधानसभा चुनाव में फिर से उनपर भरोसा जताया है. महागठबंधन में लोहरदगा लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार सुखदेव भगत मैदान में उतरे थे और जीत हासिल की थी. चमरा लिंडा तीसरे नंबर पर रहे थे.


JMM ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, बगावत करने वाले चमरा लिंडा को दिया टिकट

तीसरी लिस्ट में चमरा लिंडा के अलावे गोमिया से योगेंद्र प्रसाद, चक्रधरपुर से सुखराम उरांव, खुंटी से स्नेहलता कन्डूलना और सिसई से जिगा सुसारण होरो को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है.

झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पहली लिस्ट मंगलवार (22 अक्टूबर) को जारी की थी. इसमें 35 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. दूसरी लिस्ट और तीसरी लिस्ट बुधवार को जारी की गई. दूसरी लिस्ट में सिर्फ एक उम्मीदवार का नाम शामिल था. राज्यसभा सांसद महुआ माजी को रांची से पार्टी ने मैदान में उतारा. इस तरह से 41 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.

सीट बंटवारे के फॉर्मूले के तहत महागठबंधन में जेएमएम और सहयोगी कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. राज्य में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं. बची हुई सीटें सहयोगी दलों को दी गई हैं.

कांग्रेस अभी तक राज्य की 21 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है. वहीं आरजेडी ने छह सीटों पर ऐलान किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget