एक्सप्लोरर

Jharkhand Top 5 News: झारखंड सरकार का बड़ा फैसला! IAS-IPS की कमी से प्रभावित हो रहा प्रशासनिक ढांचा, पढ़ें झारखंड की 5 बड़ी खबरें

Jharkhand News: ABP News पर दोपहर की पांच बड़ी खबरें: 13 मई 2023 की दोपहर की पांच बड़ी खबरें. झारखंड की राजनीति और अपराध की खबरों के अलावा और भी बहुत सी खबरें पाएं केवल एक क्लिक में.

Jharkhand Top News: झारखंड हाई कोर्ट के नये भवन का उद्घाटन 24 मई 2023 को होगा. इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआइ) के न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के आने की संभावना है. हालांकि, इसकी घोषणा अभी नहीं की गयी है. उद्घाटन समारोह की तैयारी को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा के बीच वर्चुअल बैठक हुई. बैठक में तैयारियों की रूप रेखा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिये गये. Read More

झारखंड में सरकारी नौकरी की राह आसान

झारखंड सरकार ने एक दर्जन से अधिक नियुक्ति नियमावलियों में से उस प्रविधान को हटा लिया है, जिसमें नियुक्ति के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए झारखंड के स्कूल-कॉलेजों से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया था. इससे लगभग 20 हजार पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. इन पदों पर दो महीने में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. Read More

झारखंड में भी दिखेगा 'मोका' का असर

बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान 'मोका' अब खतरनाक रूप ले रहा है. ऐसे में झारखंड में भी इसका हल्का असर देखने को मिलेगा. इस चक्रवाती तूफान की वजह से कुछ जिलो में बारिश की संभावना बन रही है. वहीं बाकी अन्य इलाकों में बादल छाए रहेंगे. इससे गर्मी से कुछ निजात मिलेगी. फिलहाल, झारखंड में लोग अभी गर्मी से काफी परेशान हैं. Read More

झारखंड में IAS-IPS की कमी

झारखंड आईएएस-आईपीएस अफसरों की कमी झेल रहा है. राज्य प्रशासन के कई अहम पद या तो खाली हैं या फिर प्रभार में चल रहे हैं. ऐसे में राज्य का प्रशासनिक ढांचा प्रभावित हो रहा है. कई विभागों में महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति नहीं मिल पा रही है. कई आईएएस अफसर ऐसे हैं, जो एक साथ कई विभागों का कामकाज देख रहे हैं. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राज्य में आईएएस अफसरों की कमी से अवगत कराया था. उन्होंने राज्य सरकार से एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) लिए बगैर केंद्र द्वारा आईएएस अफसरों की सेवा सीधे केंद्रीय तैनाती पर भेजे जाने के नियम लागू करने के प्रस्ताव पर विरोध जताया था. Read More

झारखंड की 3 बेटियों ने किया कमाल

किसी के सिर से पिता का साया बचपन में उठ गया तो किसी के मां-पिता ने दिहाड़ी मजदूरी की. किसी ने सपने को जमीन पर उतारने के लिए खुद खेतों में काम किया. संघर्ष की ये कहानियां झारखंड के सिमडेगा जिले की उन तीन बेटियों की हैं, जिनका चयन महिला जूनियर एशिया कप-2023 के लिए भारतीय टीम में हुआ है. इनके नाम दीपिका, रोपनी और महिमा हैं. हॉकी के मैदान तक पहुंचने और वहां अपनी काबिलियत साबित करने के लिए तीनों को बेहद विषम हालात से गुजरना पड़ा है. दीपिका और रोपनी के पिता का बहुत पहले निधन हो चुका है. उनके परिवार वालों ने किसी तरह मजदूरी कर खिलाड़ी बेटियों के सपनों को न सिर्फ जिंदा रखा, बल्कि उसे हासिल कराने में हर संभव योगदान दिया. Read More

यह भी पढ़ें- Jharkhand: चतरा में खेलते समय कुएं में गिरा 3 साल का मासूम, जान बचाने के लिए 13 साल की बच्ची ने लगा दी छलांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget