एक्सप्लोरर

Jharkhand: चतरा में खेलते समय कुएं में गिरा 3 साल का मासूम, जान बचाने के लिए 13 साल की बच्ची ने लगा दी छलांग

Chatra: चतरा में एक 13 साल की लड़की ने बहन के 3 साल के बच्चे को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी. कुएं से लड़की ने जोर-जोर से मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद दोनों को बचाया गया.

Jharkhand News: झारखंड के चतरा (Chatra) जिले में बहादुरी का परिचय देते हुए एक 13 साल की लड़की ने बिना डरे 40 फुट गहरे कुएं में छलांग लगा कर अपनी बहन के तीन साल के बेटे को बचा लिया. गांव के लोगों ने इसकी जानकारी दी. ग्रामीणों ने बताया कि, जिले के मयूरहण्ड प्रखंड के हुसियां गांव में रविवार की देर शाम को कुएं के पास तीन साल का शिवम अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान वह कुएं में गिर गया और गहरे पानी में डूबने लगा. ऐसे में पास खड़ी उसकी 13 वर्षीय मौसी काजल की नजर पड़ी और उसने अपनी जान की परवाह किए बगैर कुएं में कूद गई.

ग्रमीणों ने आगे बताया कि, उसने एक हाथ से शिवम को पकड़ा था और दूसरे हाथ से कुएं में लगे मोटर पंप के पाइप को पकड़ लिया और अंदर से ही जोर-जोर से आवाज लगा रही थी. उस समय वहां मौजूद लोगों ने बताया कि लगभग एक घंटे बाद ग्रामीणों का ध्यान उस तरफ गया और उन्होंने रस्सी लटकाकर काजल और शिवम को कुएं से बाहर निकाला. उन्होंने बताया कि जल्दबाजी में गहरे कुएं में छलांग लगाने से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली काजल को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है. इसके बाद उसे मंगलवार को ग्राम पंचायत के नेताओं, मुखिया व अन्य लोगों के सहयोग से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

घटना को लेकर चतरा उपायुक्त ने क्या कहा?
वहीं चतरा के उपायुक्त अबू इमरान ने बताया कि उन्होंने लड़की के काम और उसके परिवार की जानकारी मंगवाई है. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर न सिर्फ उसे बहादुरी के लिए पुरस्कृत किया जायेगा, बल्कि आगे भी उसका नाम बहादुरी पुरस्कारों के लिए भेजने के लिए विचार किया जाएगा. वहीं परिजनों ने बताया कि उसके मुंह के पास गंभीर चोट आयी है जिसके बाद उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand Top 5 News: आज CM हेमंत सोरेन से मिलेंगे नीतीश कुमार, IAS छवि रंजन के बाद अगला नंबर किसका? पढ़ें झारखंड की 5 बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: झारखंड में ‘गुंडों की समानांतर सरकार’? BJP का बड़ा आरोप, नगर निकाय चुनाव पर घमासान
झारखंड में ‘गुंडों की समानांतर सरकार’? BJP का बड़ा आरोप, नगर निकाय चुनाव पर घमासान
झारखंड: CCTV, 18 टीचर और 12 पुलिसवाले! परीक्षा देने वाले 1 लड़के के लिए छावनी में बदला केंद्र
झारखंड: CCTV, 18 टीचर और 12 पुलिसवाले! परीक्षा देने वाले 1 लड़के के लिए छावनी में बदला केंद्र
झारखंड: निकाय चुनाव में बिखर रहा JMM, RJD और कांग्रेस का गठबंधन? जानें क्या है असली वजह
झारखंड: निकाय चुनाव में बिखर रहा JMM, RJD और कांग्रेस का गठबंधन? जानें क्या है असली वजह
दुमका नगर निकाय चुनाव में 18 प्रत्याशी मैदान में, सुमित कुमार और अभिषेक चौरसिया के बीच टक्कर
दुमका नगर निकाय चुनाव में 18 प्रत्याशी मैदान में, सुमित कुमार और अभिषेक चौरसिया के बीच टक्कर

वीडियोज

UP Election : Lucknow में CM Yogi और Bhagwat की 'गुपचुप' बैठक! 2027 चुनाव पर बना बड़ा प्लान? |
Crime News: गर्भवती पत्नी को खूनी 'सरप्राइज गिफ्ट' ! | Sansani
Janhit: कैमरे में कैद दिल्ली के 'स्पीडबाज' की करतूत | Delhi Dwarka Horror | Sahil Dhaneshra
AI Impact Summit 2026: Delhi में भारी जाम से त्राहिमाम! | Delhi Traffic | Bharat Mandapam
Delhi Dwarka Accident: कातिल नाबालिग और बेकाबू कार! मासूम की जान ली फिर दिखाई बेशर्मी! | Sahil Case

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेरी किले में भीड़ बेकाबू, भगदड़ जैसी स्थिति, महिला-बच्चों समेत कई घायल
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेरी किले में भीड़ बेकाबू, भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल
Weather Forecast: बारिश संग ओले... IMD ने दी फिर चेतावनी, यूपी से दिल्ली और बिहार तक कब कहां बरसेंगे बादल
बारिश संग ओले... IMD ने दी फिर चेतावनी, यूपी से दिल्ली और बिहार तक कब कहां बरसेंगे बादल
Emmanuel Macron India Visit: 'अब सवाल ये है कि भारत के साथ कौन...', फ्रांस के राष्ट्रपति के मैसेज से चीन-अमेरिका से पाकिस्तान तक हंगामा
'अब सवाल ये है कि भारत के साथ कौन...', फ्रांस के राष्ट्रपति के मैसेज से चीन-अमेरिका से पाकिस्तान तक हंगामा
हारते ही नीदरलैंड के कप्तान ने भारत को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'आप यहां आकर बहुत...'
हारते ही नीदरलैंड के कप्तान ने भारत को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'आप यहां आकर बहुत...'
जब सलीम खान ने पत्नी सलमा को हेलेन संग अपने रिश्ते के बारे में बताया, ऐसा था सलमान खान की मां का रिएक्शन
जब सलीम खान ने पत्नी सलमा को हेलेन संग अपने रिश्ते के बारे में बताया, ऐसा था सलमान खान की मां का रिएक्शन
'भारत ने बंद कर दिया रूस से तेल खरीदना', पुतिन के देश से आया ट्रंप को मिर्ची लगाने वाला मैसेज, 'कोई वजह नहीं...'
'भारत ने बंद कर दिया रूस से तेल खरीदना', पुतिन के देश से आया ट्रंप को मिर्ची लगाने वाला मैसेज, 'कोई वजह नहीं...'
10 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ मिलेगी नई सीख, IIT मंडी का समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 शुरू
10 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ मिलेगी नई सीख, IIT मंडी का समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 शुरू
सड़क किनारे टिमटिमाती पीली लाइट की कितनी होती है कीमत, जानें क्या है इसका काम?
सड़क किनारे टिमटिमाती पीली लाइट की कितनी होती है कीमत, जानें क्या है इसका काम?
Embed widget