एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather Update: झारखंड में भी दिखेगा 'मोका' साइक्लोन का असर, रांची समेत इन इलाकों में बारिश के आसार

Jharkhand Weather: मोका साइक्लोन की वजह से झारखंड के मध्य भाग में जैसे रांची, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा व लातेहार में 14 व 15 मई को हल्की बारिश देखी जा सकेगी.

Cyclone Mokka Update: बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान 'मोका' (Mokka) अब खतरनाक रूप ले रहा है. ऐसे में झारखंड में भी इसका हल्का असर देखने को मिलेगा. इस चक्रवाती तूफान की वजह से कुछ जिलो में बारिश की संभावना बन रही है. वहीं बाकी अन्य इलाकों में बादल छाए रहेंगे. इससे गर्मी से कुछ निजात मिलेगी. फिलहाल, झारखंड में लोग अभी गर्मी से काफी परेशान हैं. 

वहीं हर जिले का तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है. दोपहर के समय चिलचिलाती धूप के चलते लोग घर के अंदर कैद रहने पर मजबूर हैं. रांची मौसम केंद्र मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि, हालांकि गर्मी अपने चरम सीमा पर है. कुछ दिनों तक इससे निजात की संभावना बन रही है. आज चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी में बनने वाला है. जिसका हल्का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. अभिषेक आनंद ने आगे बताया कि, दक्षिण-पूर्व संलग्न मध्य बंगाल की खाड़ी में स्थित चक्रवाती तूफान 'मोका' पिछले 6 घंटों के दौरान 9 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए एक अत्यंत प्रचण्ड चक्रवाती तूफान बन गया.

इन इलाकों में बारिश के आसार
वहीं मौसम विभाग ने कहा कि ये 13 मई की शाम को अपने चरम पर पहुंचेगा और फिर 14 मई की सुबह से इसके थोड़ा कमजोर होने की संभावना है. विभाग ने बताया कि इस तूफान के कॉक्स बाजार और क्यॉकप्यू के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पार करने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया, इस तूफ़ान का असर झारखंड में कुछ खास असर पड़ने वाला नहीं है. झारखंड से मध्य भाग में जैसे रांची, खूंटी ,रामगढ़ ,लोहरदगा व लातेहार में 14 व 15 मई को हल्की बारिश देखी जा सकेगी. वहीं, अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे. इससे आने वाले 4 दिनों में तापमान में 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. जिससे मौसम खुशनुमा बनेगा व लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

Jharkhand Top 5 News: मिशन 2024 के लिए कांग्रेस की तैयारी तेज, टाटा कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन आज, पढ़ें झारखंड की 5 बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget