एक्सप्लोरर

Jharkhand News: रांची में बनकर तैयार हुआ झारखंड का नया हाई कोर्ट, जानें- किस दिन होगा उद्घाटन

Jharkhand High Court: हाई कोर्ट की न्यू ग्रीन बिल्डिंग 72 एकड़ में फैली हुई है. यह सुप्रीम कोर्ट से लगभग साढ़े तीन गुना बड़ी है. सुप्रीम कोर्ट का मुख्य भवन लगभग 17 एकड़ में फैला है.

Jharkhand News: झारखंड हाई कोर्ट के नये भवन का उद्घाटन 24 मई 2023 को होगा. इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआइ) के न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के आने की संभावना है. हालांकि, इसकी घोषणा अभी नहीं की गयी है. उद्घाटन समारोह की तैयारी को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा के बीच वर्चुअल बैठक हुई. बैठक में तैयारियों की रूप रेखा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिये गये.

इस वर्चुअल बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, डीआइजी रांची अनुप बिरथरे आदि उपस्थित थे. जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू खूंटी भी जा सकती हैं. जहां वे बिरसा स्टेडियम में झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की महिला समूह सहित जिले की महिलाओं को संबोधित करेंगी. 

2015 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य
मालूम हो कि बिरसा मुंडा जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस समारोह में खूंटी स्थित उलिहातू में बिरसा मुंडा को माल्यार्पण करने के बाद महिलाओं को संबोधित करना था, लेकिन अंतिम समय में महिलाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था. बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट का नया भवन देशभर में अद्भुत व अनोखा होगा. हाई कोर्ट की न्यू ग्रीन बिल्डिंग 72 एकड़ में फैली हुई है. यह सुप्रीम कोर्ट से लगभग साढ़े तीन गुना बड़ी है. सुप्रीम कोर्ट का मुख्य भवन लगभग 17 एकड़ में फैला है. हाईकोर्ट के नये भवन का शिलान्यास सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर ने नौ फरवरी, 2013 को किया था, लेकिन बिल्डिंग का निर्माण 18 जून, 2015 से शुरू किया गया. 

लगभग 600 करोड़ की लागत से आठ वर्षों में हाईकोर्ट का नया भवन तैयार हुआ है. हाईकोर्ट की न्यू ग्रीन बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन एरिया लगभग 14 लाख वर्ग फीट है. कैंपस में वकील व मुवक्किलों के 2000 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. वहीं न्यायाधीशों के वाहनों के लिए मेंब्रेन रूफ केनोपी वाले पार्किंग की अलग व्यवस्था की गयी है.

यह भी पढ़ें:

Jharkhand Top 5 News: मिशन 2024 के लिए कांग्रेस की तैयारी तेज, टाटा कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन आज, पढ़ें झारखंड की 5 बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget