एक्सप्लोरर

Jharkhand Power Crisis: बिजली संकट को लेकर बीजेपी ने सरकार को घेरा, रांची सहित कई जिलों में किया प्रदर्शन

Jharkhand: झारखंड में जारी बिजली संकट को लेकर बीजेपी ने राज्य सरकार को घेरा है. बीजेपी ने इसको लेकर कई जिलों में जमकर प्रदर्शन किया है और राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए हैं.

Jharkhand News: झारखंड में चल रहे बिजली संकट पर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी राज्य सरकार पर हमलावर है. बुधवार को बीजेपी ने राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों और अनुमंडलों में इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया. रांची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश की अगुवाई में मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्त्ता जुटे और बिजली संकट को लेकर राज्य सरकार से इस्तीफे की मांग की.

फ्री बिजली को लेकर लगाए ये आरोप

दीपक प्रकाश ने मौके पर कहा कि राज्य में बिजली कटौती अभूतपूर्व है. इसके लिए राज्य की ठेका-पट्टावाली सरकार जिम्मेवार है. इस सरकार का केवल एक ही मकसद है- किसी तरह से झारखंड की खनिज संपदा को लूटना. चुनाव के वक्त हेमंत सोरेन ने झूठा वादा किया था कि सरकार बनी तो 100 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे. मुफ्त बिजली तो नहीं मिली, जनता को भीषण गर्मी में भी बिजली देखने के लिए तरसना पड़ रहा है. पिछले ढाई साल से राज्य में न बिजली का एक पोल लगा और न एक मीटर बिजली का तार.

Jharkhand News: कोरोना का असर, झारखंड में स्कूलों के लिए नई गाइडलाइंस जारी, यहां पढ़ें डिटेल

रांची में हुआ प्रदर्शन

रांची में हुए प्रदर्शन में सांसद संजय सेठ, विधायक सी.पी.सिंह, समरी लाल, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित पार्टी के कई अन्य नेता शामिल हुए.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया जमकर प्रदर्शन

उपराजधानी दुमका में पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के पहले बीजेपी कार्यकर्ता शहर के यज्ञ मैदान में एकत्रित हुए और जहां से जुलूस की शक्ल में पुराना समाहरणालय परिसर पहुंचे. मरांडी ने कहा कि जिस संथाल परगना से मुख्यमंत्री और उनके परिवार के लोग चुनाव जीतते हैं उस क्षेत्र की हालत आज किसी से पूछ लीजिए. बिजली, सड़क, पानी सबका टोटा है. आज दुमका समेत पूरे राज्य की जनता आक्रोशित है.

यहां प्रदर्शन में राज्य की पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, सांसद सुनील सोरेन, पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद समेत कई अन्य नेता भी मौजूद थे. इसके अलावा गिरिडीह, देवघर सहित अन्य शहरों में भी प्रदर्शन की खबरें हैं.

ये भी पढ़े-

Power Crisis: UP से लेकर महाराष्ट्र तक गहराया बिजली संकट, जानिए- किस राज्य के पास कितने दिन का बचा है कोयले का स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget