एक्सप्लोरर

Jharkhand News: कोरोना का असर, झारखंड में स्कूलों के लिए नई गाइडलाइंस जारी, यहां पढ़ें डिटेल

झारखंड के स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल संबंधी गतिविधियों को निलंबित करने का निर्देश जारी किया गया है. कई राज्यों में बढ़ते कोरोना प्रसार को देखते हुए फैसला लिया गया.

Jharkhand News: कुछ राज्यों में बढ़ते कोविड​​-19 के मामलों को देखते हुए झारखंड स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. अधिकारियों के मुताबिक स्कूलों को सुबह की प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल संबंधी गतिविधियों को निलंबित करने के लिए कहा गया है. स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने कुछ राज्यों में महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूलों के लिए एक नया कोविड-19 दिशानिर्देश जारी किया है.

झारखंड में स्कूलों के लिए नया कोविड-19 दिशा-निर्देश जारी

नए दिशा-निर्देश में स्कूलों को निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों के साथ समन्वय बनाकर नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करने को कहा गया है. इसके अलावा जिला प्रशासन को छात्रों और शिक्षकों का बिना पूर्व निर्धारित क्रम (रैंडम) के कोविड-19 परीक्षण सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुबह की सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल गतिविधियां स्कूलों में निलंबित रहेंगी. स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने सभी उपायुक्तों, जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को लिखे पत्र में बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन कराने के लिए कहा है. 

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली से यूपी और एमपी तक आज एक लीटर Petrol- Diesel की क्या है कीमत? चेक करें नई रेट लिस्ट

देश के कई राज्यों में बढ़ते कोरोना की रफ्तार को देख फैसला

सचिव ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “देश के कई राज्यों में पिछले 15 दिनों से कोविड-19 की संक्रमण दर में वृद्धि देखी जा रही है, जो चिंताजनक है. ऐसे समय में सरकारी स्कूलों में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए सभी आवश्यक पहलों को प्राथमिकता के स्तर पर सुनिश्चित करना अनिवार्य है.” दिशा-निर्देश के मुताबिक, स्कूलों को शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत से पहले स्कूल परिसर, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और अन्य को एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट घोल से साफ करने और संस्थान को हर 15 दिनों में पूरी तरह से साफ करने के लिए कहा गया है.

मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना होगा. सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मियों के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक सुनिश्चित की जाए. स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से 12 और 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 23 अप्रैल को जारी बुलेटिन के मुताबिक झारखंड में कोविड-19 के 21 मरीज उपचाराधीन हैं.

रांची में महेंद्र सिंह धोनी अपने फार्म पर पालेंगे 'कड़कनाथ' मुर्गे, झाबुआ से भेजे गए 2 हजार चूजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget