एक्सप्लोरर

Jharkhand News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने फिर कसा शिकंजा, निलंबित इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े 3 हवाला कारोबारी गिरफ्तार

Ranchi News: ईडी जांच में पाया गया कि वीरेंद्र राम के एक करीबी व्यक्ति ने दिल्ली के सीए मुकेश मित्तल से संपर्क कर उसकी काली कमाई को जायज करार देने की पहल की थी.

Jharkhand News: झारखंड के ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ईडी (ED) ने तीन हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में नीरज मित्तल, ताराचंद गुप्ता और राम भाटिया शामिल हैं. नीरज की गिरफ्तारी रांची से हुई जबकि अन्य दोनों को गिरफ्तारी दिल्ली से हुई. जानकारी के अनुसार ईडी ने नीरज मित्तल को समन जारी कर शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया था. यहां पूछताछ के बाद देर रात उसे गिरफ्तार करके शनिवार को जेल भेज दिया गया.

वहीं रामप्रवेश भाटिया को शनिवार दोपहर जबकि ताराचंद को शाम में दिल्ली से दबोचा गया. तीनों वीरेंद्र की अवैध कमाई की एंट्री और मनी लॉन्डिंग में शामिल थे. वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में ईडी ने दिल्ली पुलिस की एसीबी में तीन मार्च को एफआईआर कराई थी. इस केस को टेकओवर कर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी. इसके बाद तीनों की गिरफ्तारी हुई. ईडी जांच में पता चला है कि जमशेदपुर से दिल्ली नगद भेजे जाते थे. नवंबर 2022 से जनवरी 2023 के दौरान पांच करोड़ रुपये नगद भेजे गए थे.

ईडी जांच में हुआ ये खुलासा
वहीं सीए मुकेश मितल के कहने पर इसके लिए हवाला कारोबारी रवि बाधवानी की मदद ली गई थी. इसके बदले में हर बार रवि बाधवानी को 3.50 तक कमीशन दिया गया. पैसे मिलने के बाद नीरज ने अलग खातों में एंट्री कर बोगस बिल तैयार किया. इसके बदले में उसे भी बड़ी रकम मिली. जांच में पाया गया कि वीरेंद्र राम के एक करीबी व्यक्ति ने दिल्ली के सीए मुकेश मित्तल से संपर्क कर उसकी काली कमाई को जायज करार देने की पहल की थी. इसके बाद बीरेंद्र राम अपने चचेरे भाई आलोक रंजन के साथ कई बार 20-25 लाख रुपये नगद राशि ले कर दिल्ली पहुंचा और सीए को दिया.

ये भी पढे़ं- Lok Sabha Elections: '2024 के चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी BJP', पूर्व CM बोले- 'विपक्षी हाथ मिला लें तब भी एकता संभव नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार संग नानी के घर सरायकेला पहुंचे CM हेमंत सोरेन, निभाई ये खास रस्म
परिवार संग नानी के घर सरायकेला पहुंचे CM हेमंत सोरेन, निभाई ये खास रस्म
जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद! बड़े ने छोटे डॉक्टर भाई को मारी गोली
जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद! बड़े ने छोटे डॉक्टर भाई को मारी गोली
सरायकेला: गम्हरिया थाने में रेप मामले में SP की कार्रवाई, 9 और पुलिसकर्मी सस्पेंड
सरायकेला: गम्हरिया थाने में रेप मामले में SP की कार्रवाई, 9 और पुलिसकर्मी सस्पेंड
झारखंड में 10 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा, गिरिडीह में 32043 अभ्यर्थी हुए शामिल
झारखंड में 10 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा, गिरिडीह में 32043 अभ्यर्थी हुए शामिल

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget