एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन को ED की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर नेता प्रतिपक्ष ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Jharkhand Political Crisis: हेमंत सोरेन को ईडी की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का बयान सामने आया है. उन्होंने अदालत के फैसले का स्वागत किया है.

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को बीते बुधवार को ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में ही राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा. झारखंड में मची राजनीतिक हलचल के बीच शुक्रवार को चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. वहीं रांची की अदालत से हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा. कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 5 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया.

अदालत की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 5 दिनों की ईडी रिमांड पर भेजे जाने को लेकर अलग-अलग नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. एक तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता फैसले का विरोध कर रहे हैं. वहीं झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का कहना है कि अदालत और केंद्रीय एजेंसियों की जांच के मामलों पर हमें कुछ नहीं कहना है. उनके पास जो शक्ति है, वे जांच कर रहे हैं. हम फैसले का स्वागत करते हैं.

हैदराबाद पहुंचे गठबंधन के विधायक

बता दें कि शुक्रवार को चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन के 40 विधायकों को हैदराबाद भेजा गया है. इसको लेकर अब बीजेपी तंज कस रही है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि हम कैसे बता सकते हैं कि वो बहुमत पा लेंगे. उनके अंदर तो भय का माहौल है, वो समझ से परे है. वो किससे डर रहे हैं, जबकि राज्य में उनकी सरकार है. पूरा शासन तंत्र उनके पास है. हमें लग रहा है कि विधायक उनके साथ नहीं है, इसलिए वो उन्हें हैदराबाद लेकर गए है. उनको अपने ही विधायकों से डर है, हम तो सरकार बनाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं.  

यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: 'इन्हें अपने लोगों से डर...', विधायकों को हैदराबाद ले जाने पर बोले बाबूलाल मरांडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget