एक्सप्लोरर

Jharkhand: योगदान रिपोर्ट 2021-22 से मिली जानकारी, JMM को मिले केवल 1 लाख रुपये

Ranchi News: JMM को वर्ष 2021-22 की योगदान रिपोर्ट के अनुसार केवल एक लाख रुपये मिले हैं. चुनाव आयोग को सौंपी गई योगदान रिपोर्ट में 20,000 रुपये से अधिक के योगदान के विवरण का उल्लेख है. 

Jharkhand Mukti Morcha: झारखंड (Jharkhand) में सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) को वर्ष 2021-22 की योगदान रिपोर्ट के अनुसार केवल एक लाख रुपये मिले हैं. चुनाव आयोग (Election Commission) को सौंपी गई योगदान रिपोर्ट में 20,000 रुपये से अधिक के योगदान के विवरण का उल्लेख है. इसमें कहा गया कि पार्टी को एक व्यक्ति से ऑनलाइन भुगतान के जरिए एक लाख रुपये मिले.

अकेली ऐसी पार्टी नहीं है JMM
झारखंड मुक्ति मोर्चा एकमात्र ऐसी पार्टी नहीं है जिसने 20,000 रुपये से अधिक का न्यूनतम योगदान दर्ज किया है. इससे पहले, बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने चुनाव आयोग को सूचित किया था कि उसे वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान व्यक्तिगत दाताओं और संस्थाओं से 20,000 रुपये से अधिक का कोई दान नहीं मिला है. इस साल जून में चुनाव आयोग को सौंपी गई अपनी वार्षिक योगदान रिपोर्ट में, पार्टी ने कहा कि उसे 'शून्य' योगदान मिला जो 2021-22 के दौरान 20,000 रुपये से अधिक था. 

क्या कहता है जन प्रतिनिधित्व अधिनियम
जन प्रतिनिधित्व अधिनियम कहता है कि किसी राजनीतिक दल के कोषाध्यक्ष या उसके द्वारा अधिकृत कोई अन्य व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में किसी भी व्यक्ति या अन्य संस्थाओं से राजनीतिक दल द्वारा प्राप्त 20,000 रुपये से अधिक के योगदान के बारे में एक रिपोर्ट तैयार करेगा. राजनीतिक दलों को मिले चंदे में सुधार और पारदर्शिता के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने गुमनाम राजनीतिक चंदे को 20,000 रुपये से घटाकर 2,000 रुपये करने का प्रस्ताव किया है.

ये भी जानें 
सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग ने केंद्रीय कानून मंत्रालय को पत्र लिखकर जनप्रतिनिधित्व कानून में विभिन्न संशोधनों की सिफारिश की थी. वर्तमान में, राजनीतिक दलों को 20,000 रुपये से अधिक के सभी चंदे का खुलासा अपनी योगदान रिपोर्ट के माध्यम से करना होता है जो चुनाव आयोग को प्रस्तुत किया जाता है. सूत्रों ने कहा कि आयोग ने राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले नकद चंदे की सीमा को 20,000 रुपये से घटाकर 2,000 रुपये करने का प्रस्ताव किया है. यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो 2,000 रुपये से अधिक के सभी दान आयोग को प्रस्तुत की जाने वाली योगदान रिपोर्ट का हिस्सा होंगे. 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand: गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों को दी बधाई, बोले 'माओवादियों के खिलाफ और तेज होगी लड़ाई'

Jharkhand Naxalites: झारखंड में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से कराया गया मुक्त 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget