एक्सप्लोरर

Saraikela Elephants Terror: सरायकेला में हाथियों का आतंक, शौच के लिए निकले शख्स को कुचलकर उतारा मौत के घाट

Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां में शौच के लिए निकले एक व्यक्ति को हाथियों के झुंड ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. इसके साथ ही हाथियों ने गांव में एक घर और खेतों में धान को भी नुकसान पहुंचाया था.

Jharkhand Elephants Terror: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में रविवार को जंगली हाथियों के झुंड ने 68 साल के एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि चांडिल प्रखंड के खूंटी गांव में जब यह घटना हुई तो पीड़ित शौच के लिए निकला था. वहीं मृतक की पहचान लिलकांत महतो के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

पुलिस ने आगे बताया कि, हाथियों ने गांव में एक घर और खेतों में धान को भी नुकसान पहुंचाया था. वहीं इससे पहले लातेहार जिले में हाथियों के झुंड ने तीन साल की बच्ची सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कुचल कर मार डाला था. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि रांची से करीब 80 किमी दूर मल्हान पंचायत में एक ईंट भट्ठे के पास बनी झोपड़ी में 30 वर्षीय मजदूर फानू भुइंया अपनी 26 वर्षीय पत्नी बबीता देवी और तीन साल की बेटी के साथ सो रहा था. तभी हाथियों का एक झुंड ईंट भट्ठा इलाके में आधी रात के बाद दिखाई दिया और परिवार के तीनों सदस्यों को कुचल कर मार डाला. 

लगातार बढ़ रहा हाथियों का आतंक
हाथियों के झुंड ने इलाके में भी कहर बरपाया. हालांकि, ईंट भट्ठे में काम कर रहे अन्य मजदूर भागने में सफल रहे. उन्होंने बताया कि तीनों शवों को शुक्रवार सुबह थाने लाया गया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार अस्पताल भेज दिया गया. घटना में मारे गए लोग गढ़वा जिले के थे और उनके परिवार के एक रिश्तेदार को तत्काल राहत के रूप में 60,000 रुपये दिए गए. इससे पहले राजधानी रांची के इटकी प्रखंड में हाथी ने 5 लोगों को कुचल दिया था. इनमें 4 की मौके पर ही मौत हो गई थी और एक

ये भी पढ़ें:- Jharkhand: अब झारखंड में 30 दिनों में पास होंगे बिल्डिंगों के नक्शे, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

बुरी तरह जख्मी हो गया था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget