एक्सप्लोरर

Coronavirus Omicron Variant: झारखंड में अलर्ट, इन देशों से आने वालों पर रखी जा रही है विषेश नजर

Jharkhand News: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए झारखंड में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. यात्रियों की जांच के लिए निगरानी टीमों की तैनाती की गई है.

Jharkhand Coronavirus Update: कोरोना वायरस (Coronavirus) के ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट के खतरों के मद्देनजर झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम उठाए हैं. एयरपोर्ट (Airport) और रेलवे स्टेशनों (Railway Station) पर यात्रियों की जांच के लिए निगरानी टीमों की तैनाती की गई है साथ ही पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह (Arun Kumar Singh) ने सभी उपायुक्तों को अलर्ट जारी करते हुए पिछले 14 दिनों में दक्षिण अफ्रीका समेत 12 हाई रिस्क देशों से लौटने वाले सभी लोगों की पहचान कर कोरोना टेस्ट कराने के आदेश दिए हैं. 

बरती जा रही है विशेष चौकसी 
अपर मुख्य सचिव ने केंद्र सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुए 12 हाई रिस्क वाले देशों से आने वाले सभी लोगों को एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने को कहा है. इनमें दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग, इजरायल सहित यूरोपीय संघ के देश शामिल हैं. इन देशों से आने वाले प्रत्येक यात्री के लिए 7 दिनों के होम क्वारंटाइन को अनिवार्य करने को कहा गया है. 

जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के लिए कहा गया 
दूसरे देशों से आने वाले लोगों को झारखंड आने से पहले अपनी अंतिम 14 दिनों की यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी ऑनलाइन हवाई सुविधा पोर्टल पर भरनी होगी. आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट 72 घंटे के अंदर अपलोड करनी होगी. अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों को अनिवार्य रूप से दूसरे देशों से लौटने वालों के जीनोम सीक्वेंसिंग कराने को भी कहा है. अपर मुख्य सचिव ने कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) में राज्य के औसत से पिछड़ने वाले जिलों को विशेष रूप से इसमें तेजी लाने को कहा है. 

विशेष बैठक बुलाने की है तैयारी 
इस बीच कोरोना के नए खतरे को देखते हुए राज्य सरकार स्थिति की समीक्षा के लिए विशेष बैठक बुलाने की तैयारी कर रही है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि राज्य में कोरोना से रिकवरी की मौजूदा रिकवरी दर लगभग 99 प्रतिशत है, लेकिन आगे के खतरों को देखते हुए सरकार किसी भी स्तर पर चूक नहीं होने देगी. इस बीच जिन लोगों ने कोविड टीके का दूसरा डोज नहीं लिया है उनके नंबरों पर कॉल किया जा रहा है, ऐसे लोगों के घरों में भी दस्तक दी जा रही है. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Weather: जानें- किस वजह से इस बार झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, बारिश बनेगी मुसीबत 

Jharkhand: कोहरे का कहर, झारखंड से चलने वाली इन 7 ट्रेनों को रद्द करने का लिया गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget