एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: 'जनता के लिए बोझ बन गई है हेमंत सोरेन सरकार', झारखंड BJP चीफ बाबूलाल मरांडी का निशाना

Babulal Marandi News: झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इंडिया गठबंधन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वाले ये सिर्फ अपना तिजोरी भर रहे हैं.

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने बड़ा दावा किया है. मरांडी ने कहा है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह बीजेपी झारखंड मे भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी. साथ ही 2024 के लोकसभा में सभी 14 सीटों पर जीत का परचम लहराएगी. दुमका परिसदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड मे हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की सरकार राज्य में जनता के लिए बोझ बनकर रह गई है और जनता इससे मुक्ति पाने के लिए समय का इंतजार कर रही है.

मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार के कार्यक्रमों को लेकर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम चला रही है, लेकिन पिछले दो दिनों तक साहिबगंज और पाकुड़ में कार्यक्रम हुए, वहीं लिटिपाड़ा और उनके विधानसभा क्षेत्र में गरीब आदिवासी और पहाड़िया के बच्चे बीमारी से हो रही मौतों की जाकर सुध लेना जरूरी नहीं समझा. जनता सब समझ चुकी है और यही वजह है कि जनता अब बीजेपी के साथ है.

रॉयल्टी बकाया पर मरांडी ने कही ये बात

सीएम हेमंत सोरेन की ओर से रॉयल्टी के बकाया रखने को लेकर केंद्र पर आरोप लगाने पर बाबूलाल मरांडी ने स्थिति साफ करने को कहा. उन्होंने कहा, "सीएम कहते हैं कि राज्य का एक लाख 36 हजार का रॉयल्टी बकाया है, जबकि उनके प्रवक्ता कहते हैं कि तीन लाख से ज्यादा बकाया है. ये कब का और कितना बकाया है, इसे जनता के बीच साफ नहीं कर रहे हैं. ये लोग सिर्फ जनता को भरमाने में लगे हैं. केंद्र इसे लूट कर अपनी तिजोरी भरने को नहीं देगी. पूरे झारखंड में ये लोग अवैध संपत्ति बना ली है, जब ईडी जांच पर बुलाती है तो जाने के बजाय कभी हाईकोर्ट और कभी सुप्रीम कोर्ट भागते फिर रहे हैं."

'सभी लूटेरे मोदी को रोकने में लगे हैं'

इसके अलावा मरांडी ने इंडिया गठबंधन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वाले ये सिर्फ अपना तिजोरी भर रहे हैं. सभी लूटेरे एक होकर मोदी को रोकने में लगे हैं. अब मोदी निकाल रहे हैं तो ये राजनीति करते हैं कि इनके पीछे ईडी और सीबीआई जैसे एजेंसी लगा दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि जैसा करोगे, वैसा पाओगे. गड़बड़ किया है तो सजा भी भुगतनी पड़ेगी. जैसे लालू और कांग्रेस को भुगतनी पड़ी.

यही नहीं मरांडी ने इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों को सांप और बिच्छू की तरह बताया. उन्होंने कहा कि जब नदी में बाढ़ आती है तो सब एक हो जाते हैं, जब बाढ़ खत्म होती है तो एक दूसरे को भक्षम कर लेते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियां मध्य प्रदेश या अन्य राज्यों में एक-दूसरे को गाली देती हैं और चुनाव के बाद मोदी को रोकने के लिए ये इंडिया गठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे को मित्र बताती हैं तो जनता जान चुकी है और इसका परिणाम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान है.

ये भी पढ़ें- IT Department Raids: झारखंड-ओडिशा में बौध डिस्टिलरीज पर IT की रेड, नोट गिनते-गिनते मशीनें हुईं खराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget