एक्सप्लोरर

IT Department Raids: झारखंड-ओडिशा में बौध डिस्टिलरीज पर IT की रेड, नोट गिनते-गिनते मशीनें हुईं खराब

IT Department Raids News: आयकर विभाग की ओर से बौध डिस्टिलरीज में छापे के बाद 50 करोड़ रुपये तक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. नोटों की संख्या इतनी अधिक होने के कारण मशीनों ने काम करना बंद कर दिया.

IT Department Raids In Jharkhand-Odisha: झारखंड और ओडिशा में आयकर विभाग ने बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड (Boudh Distilleries Private Limited) पर बुधवार को छापेमारी की और कंपनी से जुड़े परिसरों से भारी मात्रा में करेंसी नोट बरामद किए. अधिकारियों के मुताबिक ओडिशा के बोलांगीर और संबलपुर तो झारखंड के रांची और लोहरदगा में तलाशी चल रही है. बुधवार तक 50 करोड़ रुपये तक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी थी, लेकिन नोटों की संख्या इतनी अधिक होने के कारण मशीनों ने काम करना बंद कर दिया.

बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड पर टैक्स चोरी के शक में आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कई स्थानों पर छापेमारी की. आयकर विभाग की छह टीम जांच कर रही है. आयकर विभाग की टीम के साथ सीआईएसएफ के जवान भी शामिल हैं.

बता दें कि बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने झारखंड से राज्यसभा के कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के रांची, लोहरदगा और ओडिशा स्थित पांच से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी. धीरज साहू झारखंड के एक प्रमुख व्यावसायिक और राजनीतिक परिवार से आते हैं. वह कांग्रेस की ओर से दो बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं. सांसद साहू का पैतृक आवास लोहरदगा में है, जबकि रांची के रेडियम रोड में उनके परिवार का बंगला है. इन दोनों जगहों पर सुरक्षा बलों के साथ इनकम टैक्स की टीमें बुधवार सुबह पहुंचीं.

धीरज प्रसाद साहू के घर पहले भी हो चुकी है छापेमारी

इसके अलावा ओडिशा के सुंदरगढ़ में भी उनसे संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. 12 दिसंबर 2019 को भी आयकर विभाग की टीम धीरज साहू के घर पहुंची थी. 2019 में रांची से दिल्ली जाने के दौरान रांची एयरपोर्ट पर लगेज स्कैनिंग में झारखंड से कांग्रेस के राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के पास से 38.5 लाख रुपए मिले थे. इस वक्त आयकर विभाग की टीम लोहरदगा स्थित आवास पहुंची थी. तब समय कम होने की वजह से रुपयों की गिनती रांची एयरपोर्ट में नहीं की जा सकी थी. सीआईएसएफ ने इसकी सूचना इनकम टैक्स को दी थी.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Assembly Winter Session: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे नेता प्रतिपक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget