Dhanbad में लूट की बड़ी वारदात नाकाम, पुलिस ने एक डकैत को किया ढेर, घायल हुए 2 बदमाश
Dhanbad News: झारखंड (Jharkhand) के धनबाद में पुलिस की मुस्तादी के चलते डकैती की बड़ी वारदात नाकाम हो गई. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को मार गिराया है, जबकि 2 अन्य जख्मी हैं.

Jharkhand Dhanbad Muthoot Finance Loot: झारखंड (Jharkhand) में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामला धनबाद (Dhanbad) से सामने आया है जहां पुलिस की मुस्तैदी ने डकैती (Robbery) की बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया. धनबाद के बैंक मोड़ स्थित गुरुद्वारा के सामने मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन (Muthoot Fincorp Gold Loan) में मंगलवार की सुबह ये डकैत लूट करने के इरादे से आए थे.
पुलिस के साथ हुई मुठभेड़
बदमाश मुथुट फाइनेंस के दफ्तर में सुबह 10 बजे डाका डालने पहुंचे इसी दौरान अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को मार गिराया है, जबकि 2 अन्य जख्मी हैं. पुलिस ने मुथूट फायनेंस के ऑफिस को चारों ओर से घेर रखा है. 2 से 3 अपराधी फरार हो गए हैं.
धनबाद #Dhanbad शहर में मुथुट फायनांस के दफ्तर में मंगलवार सुबह दस बजे डाका डालने पहुंचे अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। पुलिस ने एक अपराधी को मार गिराया है, जबकि दो अन्य जख्मी हैं। पुलिस ने मुथूट फायनांस के ऑफिस को चारों ओर से घेर रखा है। दो से तीन अपराधी फरार हो गये हैं। pic.twitter.com/ujzZpIXp8o
— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 6, 2022
मौके पर भारी फोर्स तैनात
फिलहाल, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. पुलिस की फयरिंग में एक अपराधी मारा गया. लुटेरों ने मुथुट फाइनेंस के मैनेजर के साथ भी मारपीट भी की है. हालांकि, बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे.
ये भी पढ़ें:
Crime News: पहचान छिपाकर की दोस्ती, 4 महीने बाद नाबालिग लड़की के गर्भवती होने पर खुला सनसनीखेज राज
Jharkhand: विश्वास मत हासिल करने के बाद भी टला नहीं खतरा, CM सोरेन को करना पड़ सकता है इस मुश्किल का सामना
Source: IOCL

























