एक्सप्लोरर

Jharkhand Bandh: छात्र संगठनों के 'झारखंड बंद' का धनबाद में व्यापक असर, सड़क पर आगजनी कर आवागमन किया बाधित

Dhanbad News: छात्र संगठनों का कहना है कि आज के झारखंड बंद से भी सरकार अगर नहीं चेती तो आगे बड़े पैमाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा. आने वाले समय में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

Jharkhand News: झारखंड में 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति कि मांग को लेकर आज विभिन्न छात्र संगठनों ने झारखंड बंद का आवाहन किया है. वहीं धनबाद (Dhanbad) की सड़कों पर इसका खास असर देखा जा रहा है. जगह-जगह सड़कों पर आगजनी कर आवागमन को बाधित कर दिया गया है. इससे रोजमर्रा के कामों के लिए निकले लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, झारखंड के अलग अलग क्षेत्रों से विभिन्न छात्र संगठन 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति कि मांग कर रहे हैं. झारखंडी छात्रों का कहना है कि सरकार यहां के मूलवासियों कि जनभावना के साथ खिलवाड़ कर रही है.

झारखंड में 60-40 नियोजन नीति को लागू किया जा रहा है. छात्रों का कहना है कि झारखंड अलग राज्य बना ताकि यहां के मूलवासी लोग जो वर्षों से उपेक्षित रहे हैं उन्हें उनका वाजिब हक मिलेगा. लेकिन शासन सत्ता जिनके हाथों में रही है उन्होंने है यहां के लोगों को गुमराह करने का काम किया है. झारखंड में तीन वर्षों से ज्यादा समय से जेएमएम कांग्रेस की सरकार है. इन दलों ने चुनावी घोषणा पत्र में साफ कहा था कि उनकी सरकार बनी तो 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति लागू कर मूलवासियों को उनका हक दिलाने का काम किया जाएगा. लेकिन सरकार बनते ही 1932 आधारित नियोजन नीति ठंडे बस्ते में चला गई और 60-40 नियोजन नीति को लागू किया जा रहा है.

मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
छात्र संगठनों का कहना है कि आज के झारखंड बंद से भी सरकार अगर नहीं चेती तो आगे बड़े पैमाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा. आने वाले समय में सरकार में शामिल जेएमएम और कांग्रेस दोनों पार्टियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. लोगों ने कहा कि व्यापक पैमाने पर आंदोलन कि रूप रेखा तय होगी और झारखंडी युवाओं को जागरूक करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म को माध्यम बनाया जाएगा.

जगह-जगह पुलिस बल तैनात
झारखंड बंद से धनबाद जिले के अधिकतर सड़कों को अवरूद्ध कर दिया गया है. जगह-जगह आगजनी कर छात्र संगठन बंदी सफल बनाने में जुटे हैं. इस दौरान कोई अप्रिय घटना ना घटे इस लिहाज से जगह जगह भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात कराया गया है. झारखंड बंदी से जगह-जगह सड़कें जाम हैं. रोजमर्रा के कामों के लिए बाहर निकले लोग जहां तहां फंसे हुए हैं और भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है. कई जगह गर्मी से परेशान लोग बंदी कर रहे छात्रों से भी उलझ पड़े. हालांकि, मौके पर तैनात पुलिस जवानों ने मामले को शांत करा दिया.

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: धनबाद में विधायक ढुल्लू महतो और जेएमएम समर्थकों के बीच झड़प, दोनों ओर से चले लाठी डंडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM हेमंत सोरेन
'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM हेमंत सोरेन
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget