एक्सप्लोरर

Jharkhand Election: PM मोदी के परिवारवाद वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, कहा- ‘कुछ भी कहने का...’

Jharkhand Election 2024: पीएम मोदी के परिवारवाद वाले बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार किया है. वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया रोककर बैठी है.

Jharkhand Assembly Election 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘परिवारवाद’ टिप्पणी पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) खुद परिवारवाद की राजनीति में शामिल है और वह झारखंड विधानसभा चुनाव में जिन 68 सीट पर चुनाव लड़ रही है, उनमें से 33 सीट पर राजनीतिक परिवार से संबंधित लोगों को टिकट दिए हैं. बीजेपी राज्य की 81 विधानसभा सीट में से 68 पर चुनाव लड़ रही है और बाकी सीट अपने सहयोगियों के लिए छोड़ दी है.

‘BJP को परिवारवाद पर कुछ कहने का अधिकारी नहीं’
पीएम मोदी ने दिन में गढ़वा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा, "झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी ‘परिवारवाद’ की राजनीति में विश्वास करते हैं." यहां मीडिया से बातचीत को दौरान श्रीनेत ने कहा, ‘‘झारखंड में बीजेपी ने 68 में से 33 टिकट उन लोगों को दिए हैं जो राजनीतिक परिवारों से आते हैं. उदाहरण के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की पुत्रवधू और चंपई सोरेन के बेटे को टिकट दिया गया, इसलिए बीजेपी को परिवारवाद के बारे में कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है."

सरकार ने झारखंड के 1.36 लाख करोड़ रुपये रोके- सुप्रिया श्रीनेत
कांग्रेस नेता यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया रोककर बैठी है, जिसे जारी करने पर राज्य के विकास में तेजी आ सकती थी. उन्होंने दावा किया कि झारखंड में गठबंधन सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है और उसका पांच साल का रिपोर्ट कार्ड उपलब्धियों से भरा है.

श्रीनेत ने कहा राज्य की लगभग 57 लाख महिलाओं को मैय्यन सम्मान योजना के तहत 1,000 रुपये दिए जा रहे हैं, जिसे यहां दोबारा गठबंधन सरकार बनने के बाद बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को झारखंड में होंगे और राज्य के और विकास का प्रारूप पेश करेंगे.

यह भी पढ़ें: झारखंड चुनाव में पान बेचने वाले से लेकर पुजारी, गार्ड और रंगाई-पुताई करने वाले भी आजमा रहे भाग्य, दिलचस्प है कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget