एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव में पान बेचने वाले से लेकर पुजारी, गार्ड और रंगाई-पुताई करने वाले भी आजमा रहे भाग्य, दिलचस्प है कहानी

Jharkhand Election 2024: झारखंड के चुनाव में पान बेचने वाले से लेकर रंगाई पुताई करने वाले, मजदूरी करने वाले और सिक्योरिटी गार्ड के अलावा पुजारी भी उतरे हैं. इन लोगों की कहानी काफी दिलचस्प है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में आगामी 13 और 20 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक दोनों फेज में स्क्रटनी के बाद कुल 1211 प्रत्याशी मैदान में हैं. अनेक राजनीतिक पार्टियों के अलावा बड़ी संख्या में कई अलग-अलग कामों से जुड़े लोग भी विधायक बनने की चाह रखते हैं. ऐसा ही कुछ झारखंड के विधानसभा चुनाव में नजर आ रहा है. यहां पान बेचने वाले से लेकर, पूजा-पाठ कराने वाले, रंगाई-पुताई करने वाले और सिक्योरिटी गार्ड के अलावा मजदूर भी चुनाव मैदान में हैं.

सिक्योरिटी गार्ड मनोज लड़ रहे चुनाव
जमशेदपुर जिले की जुगसलाई सीट से टाटा स्टील में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करने वाले मनोज करुआ निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं. मनोज पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएट हैं और फिलहाल लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं. गार्ड में काम में उनके प्रतिदिन 430 रुपये दिहाड़ी मिलती है. चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने कंपनी से 10 दिन की छुट्टी ली है. 

पुजारी भी चुनाव मैदान में
बरही विधानसभा सीट से पेशे से पुजारी पुरुषोत्तम कुमार पांडे भी चुनाव लड़ रहे हैं. अखिल भारत हिन्दू महासभा की तरफ से उन्हें समर्थन भी मिला है. पांडेय का कहना है कि उन्होंने चर्च में होने वाले धर्मांतरण को रुकवाया है. रामनवमी पर डीजे पर प्रतिबंधन लगाया गया था तो उन्होंने हजारीबाग से रांची तक पैदल मार्च किया था. उन्हें उम्मीद है कि वो 20 हजार से ज्यादा वोट लाएंगे.

रंगाई-पुताई करने वाले मुकुल नायक भी लड़ रहे चुनाव
लोकहित अधिकार पार्टी की तरफ से कांके सीट से 47 वर्षीय मुकुल नायक को प्रत्याशी बनाया गया है. वे रंगाई-पुताई का काम करते हैं. उन्होंने गांव वालों से चंदा लेकर नामांकन भरा था. उनके दो बेटे पैसे के अभाव में पढ़ाई छोड़ चुके हैं. उनकी पत्नी भी उनके साथ मजदूरी करती है.

पान वाले भी आजमा रहे भाग्य 
जमशेदपुर पूर्वी सीट से पास पान की दुकान चलाने वाले 52 साल के रविंद्र सिंह भी चुनाव लड़ रहे हैं. उनके दो बेटों ने शादी के बाद उन्हें छोड़ दिया है वे पत्नी और मां के साथ रहते हैं. रविंद्र सिंह का कहना है कि मेरे पास पैसा तो बिल्कुल नहीं है अगर 5 वोट भी मिल जाए तो वे अपने को सफल समझेंगे. वे पैदल घुमकर ही प्रचार कर रहे हैं. 

खेतिहर मजदूर महिला भी चुनाव मैदान में
खूंटी जिले की तोरपा विधानसभा सीट से पेशे से किसान और खेतिहर मजदूर 35 वर्षीय सावित्री देवी भी चुनाव लड़ रही हैं. बसपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है. वे खूंटी से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं. उन्हें 12300 वोट मिले थे. उनका कहना है कि वे क्षेत्र में होने वाली ग्राम सभाओं में जाती रहती हैं. इससे लोगों के बीच उनकी पहचान है. अभी उन्होंने चुनाव प्रचार शुरू नहीं किया है. वे अपने पति के साथ बाइक पर प्रचार करने के लिए जाएगी. उनके पति का कहना कि उनकी पत्नी 45 हजार वोट लेकर जीत दर्ज करेंगी.

यह भी पढ़ें: Watch: झारखंड में BJP की हवा टाइट! कल्पना सोरेन का हाथ पकड़कर चुनाव प्रचार में उतरे पप्पू यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget