एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड में अब 10वीं पास स्टूडेंट्स ले सकेंगे डिग्री कॉलेज में एडमिशन, 12वीं की पढ़ाई भी रहेगी जारी

Ranchi: इस साल 10वीं की परीक्षा में 4 लाख से ज्यादा स्टूडेंट पास हुए हैं. अंगीभूत कॉलेजों को लेकर आए फैसले के बाद एडमिशन लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिससे अब राहत मिली है.

Jharkhand News: झारखंड के अंगीभूत और डिग्री संबद्ध कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई जारी रहेगी. बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश के 62 अंगीभूत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करने का फैसला लिया गया था. इससे एक लाख से ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया था, लेकिन अब शैक्षणिक सत्र 2023-25 के लिए एक लाख 20 हजार स्टूडेंट का एडमिशन लिया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद यह फैसला लिया गया है. बता दें कि पिछले निर्देश के बाद इंटर की पढ़ाई करने जा रहे स्टूडेंट चिंतित थे.

झारखंड से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रविकुमार ने कहा कि, विभागीय स्तर पर फैसला किया गया है कि अब बच्चों के एडमिशन में बाधा उत्पन्न नहीं होगी. इस पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने भी अपनी सहमति व्यक्त की है. गौरतलब है कि बुधवार को शिक्षा सचिव और झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अधिकारियों के बीच इस संबंध में लंबी बातचीत हुई. वहीं बैठक के बाद यह ऐलान किया गया है कि, यदि किसी जिले में 10वीं पास स्टूडेंट को इंटरमीडिएट में एडमिशन लेने में परेशानी हो तो वह अंगीभूत या डिग्री संबद्ध कॉलेजों में दाखिला ले सकता है.

सीएम ने शिक्षा सचिव को दिया ये निर्देश
बता दें कि इस साल 10वीं की परीक्षा में 4 लाख से ज्यादा स्टूडेंट पास हुए हैं. अंगीभूत कॉलेजों को लेकर आए फैसले के बाद एडमिशन लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिससे अब राहत मिली है. दरअसल, अंगीभूत कॉलेजों और डिग्री संबद्ध कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई को लेकर उत्पन्न हुई समस्या और इस पर छपी खबरों को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री ने शिक्षा सचिव और जैक बोर्ड को निर्देश दिया था कि बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. बता दें कि झारखंड में इंटरमीडिएट की पढ़ाई को अलग करने की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में 10वीं पास स्टूडेंट के लिए भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी.

गौरतलब है कि, हाल ही में ऐसी कई खबरें सामने आईं जिसमें 10वीं पास स्टूडेंट 11वीं में नामांकन को लेकर ऊहापोह की स्थिति में दिखे. स्टीडेंट को अंगीभूत कॉलेजों में नामांकन में परेशानी हो रही थी. इस तरह की खबरें भी आईं ऐसे में मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेते हुए शिक्षा सचिव और जैक बोर्ड को हल निकालने को कहा है.

यह भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: BJP नेता का विपक्षी एकजुटता पर तंज, बोले- 'वहां सिर्फ परिवारवादी नेताओं की ही चलेगी, सेल्फ मेड इंसान...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget