एक्सप्लोरर

झारखंड में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत, कैसे हुई घटना?

Jharkhand Train Accident: अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर यात्री कूद गए. इस दौरान उनके ऊपर से झाझा-आसनसोल ट्रेन गुजर गई.

Jamtara Train Accident: झारखंड में दर्दनाक हादसा हुआ है. ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई है. रेलवे ने मौत की पुष्टि की. रेलवे ने बताया कि विद्यासागर कासितार के बीच गुजरने वाली ट्रेन संख्या 12254 ईआर के आसनसोल डिवीजन में सात बजे रुकी थी. दो लोग ट्रैक पर चल रहे थे जो अप लाइन पर मेमू ट्रेन की चपेट में आ गए. मरने वाले यात्री नहीं थे, वे ट्रैक पर चल रहे थे. मामले की जांच के लिए जेएजी की तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है.  

धूल उड़ने की वजह से हुई थी चेन पुलिंग- डीआरएम आसनसोल

डीआरएम आसनसोल ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि डाउन लाइन अंग एक्सप्रेस आ रही थी  जिसके आसपास धूल उड़ी और  उसके साथ ही चेन पुलिंग हो गई. कुछ यात्री नीचे उतर गए. थोड़ी देर बाद अप में ईएमयू ट्रेन आ गई और पहली ट्रेन से पांच सौ मीटर आगे हादसा हुआ.

जामताड़ा के एसडीएम का बयान

जामताड़ा के एसडीएम अनंत कुमार ने कहा, "कालाझारिया रेलवे फाटक के पास पैसेंजर गाड़ी रुकी थी. पैसेंजर कुछ उतरे हैं और उस बीच जो लेकर ट्रेन जा रही थी उसके चपेट में आने से कुछ लोगों के कटने की सूचना मिली थी. इसके बाद प्रशासन के साथ हमने यहां पर सर्च अभियान चलाया. अभी तक दो बॉडी रिकवर हुई है. रेलवे से हेल्पलाइन नंबर जारी करने की अपील की है. असप्ताल में मेडिकल ऑफिसर को रखा गया है ताकि अगर कोई घायल इलाज के लिए आए तो उनकी सूचना परिवार वालों को दी जाए." 

कांग्रेस विधायक ने क्या कहा?

इस घटना पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा, "मेरे विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा के पास कसियाटार हॉल्ट के पास एक रेल हादसे में लगभग तीन लोगों की जान गई है. कई लोग लापता हैं, ऐसी सूचना मुझे मिल रही है. ये बहुत बड़ी घटना है. लोग हमारे सदमे में हैं. मैं जामताड़ा के लिए निकल रहा हूं. जैसे ही मुझे घटना की जानकारी मिली मेरी बात जिला प्रसाशन और रेल प्रशासन से हुई. मैंने उनसे लोगों की मदद करने को कहा है. ये घटना कैसे हुई इसकी जांच करने का मैंने निर्देश दिया है."

घटना के बाद लोग खेतों में दौड़ने लगे- प्रत्यक्षदर्शी

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अप लाइन लोकल से एक्सीडेंट हुआ है. हमने दो बॉडी देखी है. रात का समय है इसलिए पता नहीं चल रहा है. घटना से भगदड़ का माहौल हो गया. लोग खेतों में दौड़ने लगे. 

हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से झटका, झारखंड बजट सत्र में शामिल होने की इजाजत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget