एक्सप्लोरर

हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से झटका, झारखंड बजट सत्र में शामिल होने की इजाजत नहीं

Hemant Soren News: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिसपर कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था.

Jharkhand News: हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को झारखंड हाई कोर्ट से झटका लगा है. उन्हें झारखंड (Jharkhand) के बजट सत्र में भाग लेने की इजाजत नहीं दी है. हेमंत सोरेन ने इससे पहले पीएमएलए कोर्ट (PMLA Court) में याचिका दाखिल की थी जिसने 22 फरवरी को उन्हें इजाजत देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट का रुख किया था. 

हाई कोर्ट ने मामले में सोमवार को सुनवाई की थी और फैसले को सुरक्षित रख लिया था. झारखंड में विधानसभा का सत्र 23 फरवरी को शुरू हुआ है और 2 मार्च को समाप्त होगा. सीएम चंपई सोरेन सरकार ने मंगलवार को अपना पहला बजट पेश किया. जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को हाई कोर्ट में  एक आवेदन दायर कर बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति मांगी थी. हेमंत सोरेन को पिछले महीने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था. इससे पहले उन्होंने राजभवन जाकर इस्तीफा दे दिया था. 

कोर्ट में ईडी के वकील ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया था हवाला
हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने सोमवार को वर्चुअल मोड में दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. सोरेन की ओर से हाई कोर्ट में सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल पेश हुए थे. सिब्बल ने कोर्ट में कहा था कि जेएमएम नेता एक जन प्रतिनिधि हैं और बजट सत्र के दौरान विधानसभा में उनकी उपस्थिति आवश्यक है. उन्होंने तर्क दिया था कि सोरेन के खिलाफ न तो ईडी ने चार्जशीट दायर किया है न ही उनके खिलाफ आरोप तय किए गए हैं. सिब्बल की दलीलों का ईडी के वकील और अडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने विरोध करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कई फैसले हैं जिसमें कहा गया है कि एक जनप्रतिनिधि विधानसभा सत्र की कार्यवाही में भाग नहीं ले सकता. राज्य में चुनाव से पहले यह मौजूदा सरकार का आखिरी सत्र है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Budget 2024: वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने पेश किया झारखंड का बजट, जानें- बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget