एक्सप्लोरर

Ranchi Traffic News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर आज रांची में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, घर से निकलने पहले जान लें पूरा अपडेट

Jagannath Rath Yatra 2023: रांची में आज होने वाली जगन्नाथपुर रथयात्रा को लेकर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है. वहीं 29 जून को लगने वाले घुरती मेला के दिन भी ट्रैफिक की यही व्यवस्था लागू रहेगी.

Jharkahnd News: झारखंड में जगन्नाथपुर रथयात्रा और मेला को लेकर 20 जून यानी आज रांची (Ranchi) के ट्रैफिक में बदलाव किया गया है. बता दें कि, तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर और प्रभात तारा मैदान तीन मुहाने से जगन्नाथपुर बाजार तक छोटी-बड़ी सभी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक रहेगी. दरअसल, ट्रैफिक एसपी हारिश बिन जमा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि वे ट्रैफिक वाली जगह पर समय पर तैनात रहें. किसी भी हाल में जाम नहीं होने दें. 

ट्रैफिक एसपी ने बताया कि घुरती मेला 29 जून को है और उस दिन भी ट्रैफिक की यही व्यवस्था लागू रहेगी. वहीं शालीमार बाजार, एटीएस कार्यालय के पास, वाइएमसीए स्कूल, प्रभात तारा मैदान के तीन मुहाने के पास, प्रभात तारा मैदान निरंजन तालाब के दक्षिण छोर पर, झालसा कार्यालय, तिरिल मोड़, योगदा कॉलेज, पुंदाग साईं मंदिर के पास, पुंदाग विस्थापित कॉलोनी, मौसीबाड़ी गोलचक्कर, शहीद मैदान, पुरानी विधानसभा जाने वाले मार्ग पर, गार्डेन बेकरी, इंदिरा नगर के पास ड्रॉप पॉइंट बनेंगे.

इन रास्तों से होकर जा सकेंगी गाड़ियां

  • धुर्वा से रिंग रोड जाने वाले वाहन प्रभात तारा मैदान, नॉर्थ गेट, तिरिल मोड़ होते हुए नया सराय से रिंग रोड जाएंगे.
  • तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक कार, ऑटो, बाइक नहीं चलेंगे.
  • प्रभात तारा मैदान के तीन मुहाने से वाहन जगन्नाथपुर बाजार तक नहीं चलेंगे.
  • एचईसी, विधानसभा की ओर से मौसीबाड़ी, जगन्नाथपुर मंदिर होते हुए रिंग रोड जाने वाले वाहन शहीद मैदान से शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान, जेएससीए स्टेडियम से दाहिने मुड़कर तिरिल रोड होते हुए गंतव्य तक जाएंगे.
  • रिंग रोड की तरफ से शहर आने वाले वाहन तिरिल मोड़ से जेएससीए स्टेडियम, भात तारा मैदान, शालीमार बाजार होते हुए जाएंगे.

इन स्थानों पर बनाई गई है पार्किंग एरिया

  • बिरसा चौक से मेला जाने वाले लोग शहीद मैदान में अपने वाहन पार्क करेंगे.
  • धुर्वा, तुपुदाना, हटिया से आने वाले वाहन प्रभात तारा मैदान में पार्क करेंगे.
  • रिंग रोड, शहर में आने वाले भारी व हल्का वाहन तिरिल मोड़, नॉर्थ गेट, प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार होते हुए जाएंगे.
  • तिरिल मोड़ के पास हैलीपैड में वाहन पार्क करेंगे.
  • बिरसा चौक से रिंग रोड जाने वाले वाहन शालीमार बाजार, धुर्वा गोलचक्कर, प्रभात तारा मैदान, नॉर्थ गेट, तिरिल मोड़ से नया सराय होते हुए तिरिल मोड़ के पास हैलीपैड में वाहन पार्क होंगे.
  • पुरानी विधानसभा की ओर से मेला जाने वाले बड़े वाहनों, मिनीडोर के लिए शहीद मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

Jharkhand: झारखंड में न्यायपालिका पर छह लाख से ज्यादा मुकदमों का भार, HC में 37 केस 30 साल से पेंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget