एक्सप्लोरर

न्यायिक हिरासत में भेजे गए हेमंत सोरेन, कहा- जल्द दाखिल करेंगे जमानत याचिका

Jharkhand News: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. अब तक वे ईडी की हिरासत में थे.

Hemant Soren News: रांची की एक अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुरुवार (15 फरवरी) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ईडी की हिरासत में थे.

पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से रांची में एक विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा, “हेमंत सोरेन को आज विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया और उन्हें 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. हम उनके लिए जमानत याचिका दायर करेंगे.”

सेंट्रल जेल भेजे गए हेमंत सोरेन

सोरेन को अदालत से रांची के होटवार में स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल ले जाया गया. प्रवर्तन निदेशालाय (ईडी) ने 31 जनवरी को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था.

ईडी ने क्या पूछे सवाल?

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले करीब दस दिनों के दौरान हेमंत सोरेन से जमीन के स्वामित्व, उनके दिल्ली स्थित आवास से बीएमडब्ल्यू कार की बरामदगी, करीबी विनोद सिंह के व्हाट्सएप चैट के बारे में पूछताछ की.

गिरफ्तारी से ठीक पहले हेमंत सोरेन ने ईडी की हिरासत में ही राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उनके करीबी चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. चंपई सोरेन ने दो फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

दो फरवरी को अदालत ने हेमंत सोरेन को पांच दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया था. दो बार सात दिन के लिए ईडी की उनकी हिरासत बढ़ाई जा चुकी है.

जमीन घोटाले के मामले में ईडी की कार्रवाई जारी है. झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद पिंटू के करीबियों के रांची स्थित ठिकानों पर ईडी ने मंगलवार को छापेमारी की.

झारखंड में 16 फरवरी को कैबिनेट विस्तार, दो नेता होंगे डिप्टी सीएम, बसंत सोरेन को क्या मिलेगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Students Protest: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें
Ranchi Students Protest: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
रांची: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
Meta ने मोदी सरकार से मांगी माफी, निशिकांत दुबे बोले- यह कानून की जीत
Meta ने मोदी सरकार से मांगी माफी, निशिकांत दुबे बोले- यह कानून की जीत
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget