एक्सप्लोरर

हेमंत सोरेन न्यायिक हिरासत में, चंपई सोरेन को शपथ का इंतजार...तो झारखंड में कौन ले रहा फैसला?

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था. अब उनके करीबी चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है. उन्हें राज्यपाल के फैसले का इंतजार है.

Hemant Soren Judicial Custody: झारखंड में हेमंत सोरेन की जगह नई सरकार का इंतजार बढ़ गया है. इस बीच जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और लेफ्ट गठबंधन के नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा कि झारखंड में असमंजस की स्थिति है, हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद 18 घंटे तक कोई सरकार नहीं है. ऐसे में सवाल उठता है कि राज्य में फैसले कौन ले रहा है?

क्या कहते हैं कानून के जानकार?

कानून के जानकारों का कहना है कि जब तक अगले सीएम का शपथ नहीं हो जाता है, हेमंत सोरेन कार्यवाहक सीएम बने रहेंगे और आपात स्थिति में वो फैसले ले सकते हैं. साथ ही राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को कानून-व्यवस्था आदि को लेकर आदेश दे सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट के वकील शशांक शेखर झा ने एबीपी लाइव से बात करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने और जेल जाने के बावजूद एक्टिंग सीएम बने रहेंगे, जब तक कि अगला सीएम का शपथ नहीं हो जाता है. जेल से ही फैसला ले सकते हैं. 

उन्होंने कहा, ''इंदिरा गांधी के केस में सुप्रीम कोर्ट ने अहम जजमेंट दिया था जिसमें कहा था कि जब तक अगले पीएम की नियुक्ति नहीं हो जाती है तब तक इंदिरा गांधी ही सारे फैसले लेंगे. इसी तरह राज्यों में भी लागू होता है.''

एक्स पर लिखा पूर्व सीएम

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व सीएम लिखा. हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय के हैंडल पर शाम के पांच बजे तक हेमंत सोरेन की तस्वीर ही लगी थी.


हेमंत सोरेन न्यायिक हिरासत में, चंपई सोरेन को शपथ का इंतजार...तो झारखंड में कौन ले रहा फैसला?

दरअसल, हेमंत सोरेन को ईडी ने बुधवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी से कुछ वक्त पहले ईडी हिरासत में हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस दौरान राजभवन में चंपई सोरेन भी मौजूद थे.


हेमंत सोरेन न्यायिक हिरासत में, चंपई सोरेन को शपथ का इंतजार...तो झारखंड में कौन ले रहा फैसला?

जेएएमएम, कांग्रेस और गठबंधन के अन्य सहयोगियों ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना है. उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. हालांकि अब तक उन्हें शपथ ग्रहण के लिए न्योता नहीं मिला है. जेएमएम और कांग्रेस शपथ में देरी को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

Jharkhand: झारखंड में नए CM के शपथ का इंतजार, जानें- किस पार्टी के पास कितने विधायक?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget