एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड में नए CM के शपथ का इंतजार, जानें- किस पार्टी के पास कितने विधायक?

Jharkhand Politics: झारखंड में सीएम के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम अभी तय नहीं हो पाया है. दरअसल, सत्तारूढ़ गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल इसको लेकर गुरुवार शाम राज्यपाल से मिलने वाला है.

Jharkhand News: झारखंड में बुधवार को नए सीएम की घोषणा कर दी गई. हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी से पहले चंपई सोरेन के नाम की घोषणा अगले सीएम के रूप में कर दी थी. उधर, चंपई सोरेन समेत पांच विधायकों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलने जाएगा. उन्हें राज्यपाल ने शाम साढ़े 5 बजे मिलने का समय दिया है. चंपई सोरेन चाहते हैं कि जल्द से जल्द शपथ ग्रहण कराया जाए.

प्रतिनिधिमंडल में चंपई सोरेन के अलावा कांग्रेस के आलमगीर आलम,  आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता, सीपीआई (एमएल) के विनोद सिंह, झाविमो को प्रदीप यादव रहेंगे. झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं. इनमें से जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और सीपीआई(एमएल) शामिल है. जेएमएम के 29, कांग्रेस के 17, आरजेडी और सीपीआई(एमएल) के एक-एक विधायक हैं. सत्तापक्ष की कुल संख्या 48 है जबकि विपक्ष में बीजेपी के 26, आजसू के तीन और एनसीपी के एक विधायक हैं, जबकि राज्य में निर्दलीय विधायकों की संख्या दो है.

ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजे गए हेमंत सोरेन

गुरुवार (1 फरवरी) को कोर्ट ने हेमंत सोरेन को एक दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया. ईडी ने कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी. अब कल यानी शुक्रवार 2 फरवरी को ईडी की रिमांड की मांग पर कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी. बहस के बाद कोर्ट ने रिमांड की मांग पर फैसला सुरक्षित रख लिया. हेमंत सोरेन होटवार जेल भेजे जा रहे हैं जहां पर अपर डिवीजन सेल में उन्हें रखा जायेगा.

हेमंत सोरेन को बुधवार को ईडी ने सात घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. ईडी की हिरासत में ही वो राज्यपाल से मिले और अपना इस्तीफा सौंप दिया. राजभवन से ईडी उन्हें दफ्तर लेकर गई और वहां पर कुछ औपचारिकता पूरी करने के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया. 

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना, बाबूलाल मरांडी ने पूछ दिया ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग

वीडियोज

Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget