एक्सप्लोरर

Watch: हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले का वीडियो मैसेज किया जारी, देखें- क्या कुछ कहा?

Hemant Soren Arrest: हेमंत सोरेन ने बुधवार को ईडी की ओर अपनी गिरफ्तारी से पहले का एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में उन्होंने कहा कि संभवतः ईडी मुझे आज गिरफ्तार करेगी, लेकिन मुझे चिंता नहीं है.

Jharkhand: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को ईडी की ओर अपनी गिरफ्तारी से पहले का एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में उन्होंने कहा कि संभवतः ईडी मुझे आज गिरफ्तार करेगी, लेकिन मुझे चिंता नहीं है क्योंकि मैं शिबू सोरेन का बेटा हूं. पूरे दिन की पूछताछ के बाद उन्होंने मुझे मामलों में गिरफ्तार करने का फैसला किया, जिनका मुझसे कोई संबंध नहीं है. अभी तक उनके पास कोई सबूत नहीं मिला है. उन्होंने मेरे दिल्ली आवास पर छापेमारी कर मेरी छवि खराब करने की भी कोशिश की. गरीबों, आदिवासियों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ अब हमें नई लड़ाई लड़नी होगी.

वहीं ईडी की ओर से गिरफ्तार किए गए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार रात को झारखंड उच्च न्यायालय का रुख किया. ईडी ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन के आरोप में सात घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया. सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश  चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की पीठ बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 10 बजे सोरेन की याचिका पर सुनवाई करेगी.

वीडियो में हेमंत सोरेन ने क्या-क्या कहा?

वीडियो में उन्होंने जनता के नाम अपनी अपील में जो कुछ कहा है, वह इस प्रकार है, "साथियों, जोहार. आज मुझे ईडी गिरफ्तार करने आई है. दिन भर मुझसे पूछताछ करने के बाद, समय बिताने के बाद, सुनियोजित ढंग से मुझे गिरफ्तार करने का उन्होंने फैसला सुनाया है. फैसला ऐसे विषय पर सुनाया है जो चीज मुझसे जुड़ी हुई ही नहीं है. उनका दावा है कि में 8.50 एकड़ जमीन का मालिक हूं. जबकि यह जमीन भुईंहरी है. यह जमीन कभी बिकती ही नहीं है. उन्हें इस बाबत कहीं कोई सबूत नहीं मिला. इन्होंने दिल्ली में भी छापेमारी का काम किया. यह सिर्फ मेरी छवि खराब करने की कोशिश है. और आखिर में एक सुनियोजित तरीके से यह मुझे गिरफ्तार करने आए हैं. उन्हें पता है कि शाम के वक्त कोर्ट कचहरी बंद हो जाता है. अपनी योजना के अनुसार ईडी ने मुझे गिरफ्तार करने का फैसला सुनाया है."

पूर्व सीएम ने कहा, " मैं कोर्ट के हर निर्णय का सम्मान करता हूं. इसलिए में भी कोर्ट की शरण में जा रहा हूं. लेकिन मुझे नहीं लगता है कि मुझे इतना वक्त मिलेगा, क्योंकि आपतो पता है कि देश के अंदर व्यवस्थाएं किस तरीके से काम कर रही हैं. आज एक लोकप्रिय सरकार, एक आदिवासी नेता अपने बल पर जीतकर, सरकार बनाकर जनता की सेवा कर रहा था. आज लगता है, यह वक्त मेरे लिए खत्म हो रहा है. अब एक नई लड़ाई हमें लड़नी पड़ेगी. ऐसे सामंती विचारों के साथ और ऐसे तंत्रों के साथ, जो निर्दोष लोगों को, गरीब, निरीह, आदिवासी, दलित और पिछड़ों के ऊपर जो अत्याचार करते हैं. आज मुझे संभवतः ये लोग अपने कब्जे में ले लेंगे. मुझे इसकी चिंता नहीं. शिबू सोरेन का मैं बेटा हूं. संघर्ष हमारे खून में है. और संघर्ष करेंगे, लड़ेंगे, जीतेंगे."

हेमंत सोरेन ने आगे कहा, "आपको हम बता दें कि जिस जमीन को लेकर उन्होंने मुझपर आरोप लगाए, मुझे अरेस्ट कर रहे हैं, जहां मेरा दूर-दूर तक मेरा कोई भी नाम, कहीं से नहीं है. बल्कि जो लोग जाली कागज बनाकर, जिनकी फर्जी शिकायत के आधार पर मुझे आज गिरफ्तार करने का षड्यंत्र रचकर आज ये कामयाब हो रहे हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि आज नहीं तो कल सत्य की विजय होगी. अभी इनके जिस राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बिहार हुआ है, दूसरे राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार ये मुझे बना रहे हैं. मेरे पास समय बहुत कम है. बहुत कम समय में मैं यह वीडियो बना रहा हूं. आप आश्वस्त रहें कि सत्य की कभी हार नहीं होती."

ये भी पढ़ें- झारखंड में 'खेला' का डर! हैदराबाद शिफ्ट किए जाएंगे JMM-कांग्रेस के MLA, BJP विधायक दल की बैठक कल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget