एक्सप्लोरर

Jharkhand News: कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल पर कसा ED का शिकंजा, पूछताछ के लिए भेजा नोटिस

Ranchi News: ईडी ने कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल (Amit Agarwal) को पूछताछ के लिए समन भेजा है. अमित अग्रवाल को ईडी की ओर से समन भेजे जाने के बाद झारखंड की राजनीति में भी हलचल है.

Jharkhand ED Sent Notice to Kolkata Businessman Amit Agarwal: प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के रांची (Ranchi) स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने कोलकाता के बड़े कारोबारी अमित अग्रवाल (Amit Agarwal) को पूछताछ के लिए समन भेजा है. उन्हें कोलकाता (Kolkata) में पिछले दिनों 50 लाख रुपये कैश के साथ गिरफ्तार झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार (Rajiv Kumar) से चल रही पूछताछ के आधार पर नोटिस भेजा गया है. पुलिस की पूछताछ में इस बात की जानकारी सामने आई थी कि पीआईएल मैनेज करने के लिए अधिवक्ता राजीव कुमार और कारोबारी अमित अग्रवाल के बीच एक करोड़ में डील हुई थी.

राजीव कुमार से पूछताछ कर रही है ईडी
एक करोड़ की डील में पहली किस्त 50 लाख लेने राजीव कुमार कोलकाता गए थे. 50 लाख कैश लेने के बाद बंगाल पुलिस ने राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया था. बाद में ईडी ने इसमें मनी लाॉड्रिंग का केस किया था. इसी केस में वो अधिवक्ता राजीव कुमार को 8 दिन के रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर रही है.

राजनीति में भी मची हलचल
कारोबारी अमित अग्रवाल को ईडी की ओर से समन भेजे जाने के बाद झारखंड की राजनीति में भी हलचल है. पूर्व सीएम और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने इसे लेकर सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, ''झारखंड की सत्ता एवं नौकरशाही में अमित अग्रवाल सबसे चर्चित नाम है. ईडी ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया है. सीएम चुप्पी तोड़ें एवं झारखंड और देश-दुनिया को वे बताएं कि अमित कौन है? इनसे आपका, सोरेन परिवार का क्या नाता है ? झामुमो और शासन प्रशासन से उसका कैसा व्यावसायिक नाता है?''

'महा घोटाला हुआ है'
बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि झारखंड में महा घोटाला हुआ है. इसकी जांच अब क्लाइमेक्स के पहुंचने के करीब दिख रही है. सीएम अब तक चुप्पी साधे रहे.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: सरायकेला में पूजा कमेटियों के बीच तनाव, दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों ने कहा नहीं होने देंगे गणेश पूजा

Jharkhand: सरायकेला के चांडिल डैम में आई बाढ़ में डूब गई रोज कमाने खाने वालों की किस्मत, डरे पर्यटक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget