एक्सप्लोरर

Jharkhand: सरायकेला के चांडिल डैम में आई बाढ़ में डूब गई रोज कमाने खाने वालों की किस्मत, डरे पर्यटक 

Seraikela News: चांडिल डैम (Chandil Dam) में नौका विहार का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है. अचानक डैम का जलस्तर बढ़ जाने की वजह से दूर से आने वाले सैलानी (Tourist) डरे और सहमे हुए हैं. 

Jharkhand Flood Like Situation in Chandil Dam: सरायकेला (Seraikela) के इचागढ़ विधानसभा में लगातार हुई बारिश (Rain) के बाद पूरा चांडिल अनुमंडल डूब क्षेत्र में परिवर्तित हो चुका है. पूरे राज्य में पर्यटन को पहचान देने वाले, 65 वर्ग किलोमीटर में फैले चांडिल डैम (Chandil Dam) में नौका विहार का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है. अचानक डैम का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ जाने की वजह से दूर से आने वाले सैलानी (Tourist) डरे और सहमे हुए हैं. आसपास के दुकानदारों ने बताया कि बीते रविवार को तो सैलानियों की संख्या करीब 4 से 5 हजार थी लेकिन आज यहां एक भी सौलानी नौका विहार नहीं कर रहा है. 

डैम जाने वाले रास्ते को किया गया बंद 
वहीं, रोजगार को बढ़ाने के लिहाज से मत्स्य विभाग की तरफ से कुछ लोगों को छोटी मोटी दुकानें भी दी गई हैं, जिसके एक दुकानदार पिंटू दत्ता ने बताया कि वो पानी की बोतल, नाश्ते और कोल्ड ड्रिंक बेचकर अपना गुजारा करते हैं. हालात ये हैं कि, पूरा दिन बीत जाता है लेकिन ग्रहक नजर आते हैं. सैलानियों के नहीं आने से और डूब क्षेत्र में घर होने से कई परिवार प्रभावित हुए हैं. वहीं, प्रशासन की तरफ से डैम को जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. पर्यटकों का कहना है कि, वो नौका विहार इसलिए नहीं कर रहे हैं क्योंकि प्रशासन ने डैम को जाने वाले रास्ते को अपने प्रभाव से बंद कर रखा है शायद कुछ गंभीर मामला हो इसलिए नौका विहार करना खतरनाक हो सकता है.


Jharkhand: सरायकेला के चांडिल डैम में आई बाढ़ में डूब गई रोज कमाने खाने वालों की किस्मत, डरे पर्यटक 

मौसम ने किरकिरा किया मजा 
नौका विहार के अलावा वादियों का लुत्फ उठाने के लिए कुछ सैलानी परिवार के साथ पहुंच रहे हैं. वहीं, सैलानियों में कुछ ऐसे भी हैं जो पहली बार चांडिल डैम की ओर आए हैं. सैलानियों ने बताया कि पहली बार चांडिल डैम आने का प्लान बनाया लेकिन मौसम ने पूरा मजा किरकिरा कर दिया है. छोटे बच्चों के साथ आए पर्यटक नौका विहार से दूरी बनाए हुए हैं. अब ऐसे में जो बड़ी बात सामने आ रही है वो ये है कि नौका विहार के सहारे परिवार चलाने वाले किसके भरोसे रहेंगे. डूब क्षेत्र में वो अपने परिवार को सरकारी भोजन खिचड़ी के भरोसे छोड़कर दो पैसे कमाने की आस में चांडिल डैम पहुंचते हैं लेकिन वहां सन्नाटा पसरा होने की वजह से उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ता है. 

ये भी पढें:

Leopard Death: जमशेदपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से हुई तेंदुए की मौत, सवालों के घेरे में टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क

Crime News: एकतरफा प्यार में आशिक ने युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget