एक्सप्लोरर

Dumka Gang Rape Case: दुमका में नाबालिग के साथ दरिंदगी, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

दुमका में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. लकड़ी चुनने गई नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही छह लड़कों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

Dumka News: दुमका जिले के जरमुंडी थाना अंतर्गत एक नाबालिग लड़की से गांव के ही लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित लड़की के लिखित बयान पर जरमुंडी पुलिस ने गैगरेप मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है.

एसडीपीओ ने प्रेससवार्ता कर दी जानकारी

गिरफ्तार आरोपी में थाना क्षेत्र के खुर्द बुलगुमा गांव निवासी जोसेफ मुर्मू, संतोष मुर्मू, सुशील मुर्मू, किरानी मुर्मू, मिथुन मुर्मू एवं निरज मुर्मू बताया जा रहा है. इस मामले में जरमुंडी के एसडीपीओ उमेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बीते 18 जनवरी को 14 वर्षीय नाबालिग लड़की गांव के बाहर शाम को जंगल में ठंड से राहत को लेकर लकड़ी चुनने गई थी. जहां पहले से घात लगाए युवकों ने जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस दरम्यान लड़की लड़कों से विनती करती रही लेकिन हवस के भेड़िये ने एक नहीं सुनी और एक-एक कर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया. किसी तरह पीड़िता घर पहुंच कर  अपने परिजनों को अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना सुनाई. मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों ने पीड़िता को लेकर जरमुंडी थाना पहुंच कर जरमुंडी पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई.

छापेमारी टीम गठित कर की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापेमारी टीम का गठन किया और छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मामले में भादवि की धारा 323, 341, 376 (क) एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करा आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वहीं विशेष अदालत में नाबालिग का 164 का बयान भी दर्ज कराया गया. मामले में थाना प्रभारी दयानंद साह के निर्देशानुसार गिरफ्तारी टीम की अगुवाई एसआई प्रभाष रवानी कर रहे थे. वहीं केस में अनुसंधान एसआई ऋषिकेस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Jharkhand: BJP नेताओं की शर्मनाक करतूत, शख्स को लात-घूसों से पीटा, कराई उठक-बैठक

Jharkhand Weather Update: झारखंड में जल्द हो सकती है बारिश, जानें- आने वाले दिनों के मौसम का हाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Baby do die do Review: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी, ऐसी फीमेल 'हिटवुमन' देखी नहीं होगी
बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Delhi University Admission 2026: नॉर्थ कैंपस के टॉप 5 कॉलेज, जानें कटऑफ, पढ़ाई और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी
नॉर्थ कैंपस के टॉप 5 कॉलेज, जानें कटऑफ, पढ़ाई और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी
Embed widget