एक्सप्लोरर

Dheeraj Sahu: नोटों का पहाड़ रखने वाले धीरज साहू से कांग्रेस ने भी बनाई दूरी, पार्टी ने अपने सांसद ही सांसद से मांगा जवाब

IT Raid on Dhiraj Sahu: धीरज साहू के ठिकानों से कैश बरामद होने को लेकर कांग्रेस अब बीजेपी के निशाने पर है और इसी बीच धीरज साहू की राहुल गांधी के साथ एक पुरानी फोटो भी वायरल हो रही है.

Jharkhand News: झारखंड से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से कैश मिलने को लेकर कांग्रेस को लगातार घेरा जा रहा है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसका जवाब देना पड़ेगा. कानून पीछा नहीं छोड़ने वाला है. वहीं कांग्रेस पर खड़े हुए सवालों को लेकर झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने कहा कि धीरज साहू से स्पष्टीकरण मांगा गया है. ये उनका निजी मामला है, इसका कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है. वे खुद इसपर स्पष्टीकरण देंगे.

‘धीरज साहू को पार्टी को भी देना होगा जवाब’
अविनाश पांडे ने कहा कि पार्टी भी जानना चाहती है कि इतनी रकम कहां से आई. धीरज साहू को स्वंय पार्टी को भी इसका स्पष्टीकरण देना होगा. वहीं झारखंड प्रभारी ने कहा कि इनकम टैक्स और संबंधित एजेंसी की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया जाता तब तक टीका-टिप्पणी करना सही नहीं होगा. अविनाश पांडे ने कहा धीरज साहू का झारखंड में लंबे समय से व्यापार चल रहा है. उनके परिवार के कई लोग व्यापार में शामिल है. जब तक इनकम टैक्स और संबंधित विभाग कुछ स्पष्ट नहीं करता तब तक इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता.

धीरज साहू की पुरानी पोस्ट भी वायरल
राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से कैश मिलने की कार्रवाई के बाद अब उनकी नोटबंदी के समय एक्स पर की गई एक पोस्ट भी वायरल हो रही है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि नोटबंदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की कमर को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है. नोवटबंदी ने अपने एक भी लक्ष्य को पूरा करने की बजाय देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने का काम किया.

राहुल गांधी के साथ पुरानी फोटो भी वायरल
धीरज साहू पर कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उनकी एक पुरानी फोटो भी वायरल हो रही है. जिसको लेकर कांग्रेस लगातार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गई है.

यह भी पढ़ें: Dhiraj Sahu: 'गांधी परिवार के लिए रखे गए थे पैसे', कांग्रेस सांसद धीरज साहू मामले में बीजेपी विधायक का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
रांची: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget