एक्सप्लोरर

Dhiraj Sahu: 'गांधी परिवार के लिए रखे गए थे पैसे', कांग्रेस सांसद धीरज साहू मामले में बीजेपी विधायक का दावा

IT Raid on Dhiraj Sahu: झारखंड बीजेपी अब कांग्रेस सांसद धीरज साहू पर हमलावर हो गई. बीजेपी विधायक और सांसद इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय के हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं.

Jharkhand News: जमशेदपुर कांग्रेस सांसद धीरज साहू (Dhiraj Sahu) के ठिकानों से तीन सौ करोड़ से अधिक की राशि बरामद होने पर बीजेपी हमलावर है. बीजेपी ने इस मामले में शनिवार को प्रेस को संबोधित किया. इस दौरान विधायक सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता के यहां पैसा मिलना आश्चर्य की बात नहीं है. कांग्रेस का मतलब करप्शन है. अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस मामले की जांच करे. 

सीपी सिंह ने कहा कि ''कांग्रेस पार्टी के नेताओं के यहां से पैसा मिलना कोई आश्चर्य की बात नहीं है. इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलना आश्चर्य की बात है. आजाद भारत के इतिहास में यह पहली घटना है जब 300 करोड़ से अधिक की नकद राशि इनकम टैक्स के द्वारा बरामद की गई है. विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह राशि झारखंड के लूट-खसोट का है जो नकली गांधी परिवार के लिए रखे गए थे, जिसे दिल्ली पहुंचाने की योजना थी. इसी बीच आयकर विभाग को भनक लगने पर यह कार्रवाई की गई और पैसे बरामद किए गए.''

सीपी सिंह ने लगाया यह आरोप
बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा कि संभावना यह भी है कि पैसा छत्तीसगढ़ में त्रिशंकु विधानसभा होने की स्थिति में विधायकों की 'खरीद पॉलिटिक्स' और रिजॉर्ट पॉलिटिक्स' के लिए रखा गया था. सीपी सिंह ने कहा कि अब यह मामला ईडी का बनता है. ईडी इस मामले में हस्तक्षेप कर इसकी विस्तृत जांच करें और एक-एक पैसे का हिसाब कर इसका खुलासा करें. सीपी सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का स्पष्ट कहना है कि जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी जी की गारंटी है. 

बीजेपी सांसद ने की धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग
वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में भ्रष्टाचार और लूट शामिल है. पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्पित है. पीएम नरेंद्र का संकल्प है "न खाएंगे, न खाने देंगे और जिन्होंने भी जनता का पैसा खाया उसको भी बाहर निकालेंगे." सांसद विद्युत महतो ने कहा कि यह भी चर्चा है कि झारखंड के लूट का पैसा ओडिशा क्षेत्र को सुरक्षित मानकर वहीं गाड़ियों में भरकर ले जाया जाता रहा है. यह भ्रष्टाचार कोई साधारण नहीं है जिसकी गहन जांच होनी चाहिए. बीजेपी मांग करती है कि भ्रष्टाचार में आकंठ लिप्त सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी हो, उनकी कड़ाई से पूछताछ हो. 

ये भी पढ़ें- Dheeraj Sahu: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के पास मिले कैश मामले पर बीजेपी हमलावर, जानें- पीएम मोदी समेत किस नेता ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget