एक्सप्लोरर

धनबाद: कोयला खदान में लैंडस्लाइड से खाई में गिरी वैन, हादसे में 6 मजदूरों की मौत

Dhanbad News: सांसद ढुलू महतो ने 6 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने घटना के लिये बीसीसीएल की जिमेदार ठहराते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है.

झारखंड के धनबाद में शुक्रवार (5 सितंबर) को बड़ा हादसा हो गया, जहां कोयला खदान में लैंडस्लाइड होने से मजदूरों को ले जा रही वैन 400 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे में 6 मजदूर की मौत हो गई. 

दरअसल, ओबी स्लाइड होने के बाद मजदूर सवार सर्विस वैन करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी. वाहन में आधा दर्जन मजदूर सवार थे. जिन्हें पानी से भरे खदान में गिरने खदान में जाने की बात कही जा रही है. 

सांसद ने की 6 मजदूरों की मौत की पुष्टि

घटना की सूचना मिलते ही सांसद ढुलू महतो मौके पर पहुंचे और बीसीसीएल अधिकारी से घटना की जानकारी ली. सांसद ढुलू महतो ने 6 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने घटना के लिये बीसीसीएल की जिमेदार ठहराते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है.

बीसीसीएल के अधिकारी, रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचे. साथ ही कतरास थाना, रामकनाली ओपी, अंगार पथरा ओपी के प्रभारी अपने दल बल के साथ भी पहुचे है. खाई मे गिरे सर्विस वैन को निकालने के लिए सुरक्षा विभाग के टीम जुट गई. 

बीसीसीएल के प्रति फूटा गुस्सा

स्थानीय लोगो में बीसीसीएल के प्रति आक्रोश है. बीसीसीएल अधिकारी के वाहन को घेर नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया, जिस स्थान से सर्विस वाहन खाई में गिरी है. वहां से जाने का कोई रास्ता नहीं है. जिसके बाद रेस्क्यू टीम रस्सी के जरिए ऊपर से नीचे पहुंची. स्थानीय लोगों के मुताबिक दो लोगों को रेस्क्यू किया गया. जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया.

वहीं यूनियन के नेताओं ने कहा कि डीजीएमएस के नियमों का उल्लंघन कर आउटसोर्सिंग प्रबंधन कोयले का उत्खनन कर रही है. जिस तरह से ट्रेंच कटिंग किया जाना चाहिए. वह ट्रेंच कटिंग नहीं की गई. जिस कारण यह हादसा हुआ है. 

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे बीसीसीएल अधिकारी ने घटना की जानकारी नही होने की बात कह अपनी जवाबदेही को मीडिया के सामने पूरा किया, अंबे आउटसोर्सिंग में हुए हादसे को लेकर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.

Input By : पंचानंद राय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget