एक्सप्लोरर

झारखंड के गुमला में बड़ा हादसा, पिकअप वैन की चपेट में आने से 12 साल के बच्चे की मौत, एक घायल

Gumla Road Accident: गुमला में एनएच-23 पर पिकअप वैन की टक्कर से 12 वर्षीय छात्र फरहान मिरदाहा की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है. हादसे के बाद चालक फरार है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

झारखंड के गुमला जिले में शनिवार (6 सितंबर) सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें छात्र की मौत हो गई. यहां पिकअप वैन की चपेट में आने से एक छात्र की मौत और दूसरा घायल है. हादसा रांची-गुमला रोड पर नवाटोली नहर के पास हुआ.

पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ. उस समय दोनों छात्र सड़क किनारे जा रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे में 12 वर्षीय छात्र की मौत

मृतक की पहचान 12 वर्षीय फरहान मिरदाहा के रूप में हुई है, जो हटू स्थित एक मदरसे का छात्र था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायल छात्र को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

गुमला के भरनो थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया. अधिकारियों ने कहा कि वाहन और चालक की पहचान की जा रही है. फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है.

घटना के बाद इलाके में मातम

इस दर्दनाक घटना के बाद नवाटोली और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाएं.

परिवार को प्रशासन ने दिया आश्वासन

स्थानीय प्रशासन ने मृतक छात्र के परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. साथ ही, हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget