एक्सप्लोरर

Coronavirus: धनबाद में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, एक दिन में मिले 161 नए मरीज 

Dhanbad Coronavirus: धनबाद (Dhanbad)में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. 4 जनवरी को 161 कोरोना के नए मामले पाए गए हैं. जिसमें अकेले 54  मामले धनबाद रेल मंडल के  हैं. 

Jharkhand Dhanbad Coronavirus: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) जिले में एक बार फिर कोरोना तेजी से फैलने लगा है. 4 जनवरी की रिपोर्ट में 161 कोरोना के नए मामले पाए गए हैं. जिसमें अकेले 54  मामले धनबाद रेल मंडल से आए हैं. यहां डीआरएम आशीष बंसल, एडीआरएम एके मेहता समेत अन्य रेलकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं. 3 जनवरी को डीआरएम सभागार में आयोजित एक बैठक के दौरान किसी पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने से ये संक्रमण फैला है. सभी लोगों में बुखार और सर्दी-जुकाम के लक्षण दिखे जिसके बाद आरटीपीसीआर जांच में सभी कोविड पॉजिटिव पाए गए. 

लगातार बढ़ रहे हैं केस 
कोरोना संक्रमण सिर्फ रेल मंडल तक ही सीमित नहीं है. जिला कलेक्ट्रेट में भी कोरोना ने दस्तक दी है. यहां एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत 5 लोग संक्रमित पाए गए हैं. धनबाद के सबसे बड़े अस्पताल एसएनएमएमसीएच अस्पताल के 5 मेडिकल छात्र भी पॉजिटिव मिले हैं. सभी छात्र अभी नए साल में हॉस्टल लौटे हैं. इनमें सभी को सर्दी बुखार था जो जांच में पॉजिटिव मिले. 

बंगाल के सीमावर्ती मार्गों पर बढ़ाई गई सख्ती 
झारखंड के तमाम जिलों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं. धनबाद जिले से लगे पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं. ऐसे में बंगाल से झारखंड में संक्रमितों के आने से और भी अधिक चिंता बढ़ गई है. हर दिन बंगाल बॉर्डर पर 5 से 10 मरीजों की पहचान हो रही है. ऐसे में सभी अंतरराज्यीय मार्गों पर विशेष कैंप के माध्यम से लोगों की जांच कि जा रही है, ताकि बढ़ते संक्रमण की रफ्तार पर रोक लगाई जा सके.

ये भी पढ़ें:

Bokaro Murder: दुकान में घुसते ही उड़े पत्नी के होश, इस हाल में पड़ी थी पति और साथ सो रहे मजदूर की लाश

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में बेकाबू हुआ कोरोना, राज्य के हर जिले में मिल रहे हैं संक्रमित मरीज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget