एक्सप्लोरर

ED के समन पर CM हेमंत सोरेन ने चिट्ठी में दिया जवाब, कहा- 'यह पॉलिटिकल एजेंडे के लिए...'

Jharkhand Politics: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी एकबार पूछताछ कर चुकी है और अब दोबारा पूछताछ के लिए समन भेजा गया है. अगली पूछताछ 31 जनवरी को होने की संभावना है.

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा (Devvrat Jha) को मेल के जरिए भेजे गए पत्र में कहा है कि आपकी ओर से की जा रही कार्रवाई पॉलिटिकल एजेंडा (Political Agenda) के तहत राज्य की सरकार के कामकाज को बाधित करने और निर्वाचित जनप्रतिनिधि को उसकी ऑफिशियल ड्यूटी से रोकने की दुर्भावनापूर्ण कोशिश है.

सोरेन ने लिखा है कि आप भलीभांति अवगत हैं कि 2 फरवरी से 29 फरवरी के बीच विधानसभा का बजट सत्र आयोजित होना है, जिसकी तैयारी को लेकर उनकी व्यस्तता है. इसके साथ ही उनकी पूर्वनिर्धारित ऑफिशियल व्यस्तताएं हैं. इसके बावजूद 31 जनवरी या उसके पहले उनका बयान दर्ज करने के लिए जोर दिए जाने से आपका पॉलिटिकल एजेंडा उजागर हो गया है. उन्हें समन जारी किया जाना कानून की ओर से दी गई शक्तियों का दुरुपयोग और पूरी तरह उन्हें परेशान करने की कार्रवाई है.

25 जनवरी को ईडी ने भेजा था समन
ईडी ने 25 जनवरी को सीएम सोरेन को समन भेजा था, जिसमें उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए 29 से 31 जनवरी के बीच का समय तय करने को कहा गया था. इसके जवाब में सोरेन ने सोमवार को दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर मेल भेजा है. इसमें उन्होंने कहा है कि वे 31 जनवरी को दिन के एक बजे अपने आवास पर बयान दर्ज कराएंगे.

पहले सात घंटे हो चुकी है पूछताछ
सोरेन ने मेल में 20 जनवरी को ईडी की ओर से सात घंटे तक की गई पूछताछ का जिक्र करते हुए कहा है कि उस दिन आपकी टीम ने मुझसे 17-18 सवाल पूछे. उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए. इनमें से ज्यादातर सवाल मेरे द्वारा निर्वाचन आयोग के समक्ष फाइल की गई एफिडेविट की त्रुटियों से संबंधित थे. तीन-चार सवाल रांची के बड़गाईं अंचल स्थित जमीन के एक प्लॉट को लेकर पूछे गए. गलत तरीके से आरोप लगाया गया कि इस पर मेरा मालिकाना हक और दखल है. इसके बाद मैंने इस भूमि के बारे में पता लगाया तो जानकारी सामने आई कि यह “भूईंहरी” नेचर की जमीन है, जिसकी किसी भी तरह से खरीद-बिक्री नहीं हो सकती.

मुझसे पूछे गए सवाल गलत- सोरेन
सोरेन ने कहा कि यह जमीन पिछले पांच दशक से एक पाहन (आदिवासी पुजारी) परिवार के पास है. यह साफ है कि इस जमीन से जुड़े आपके सवाल गलत थे. ऐसे सवाल पूछा जाना सिर्फ समय की बर्बादी है. सीएम ने कहा है कि आपने सोहराई भवन और सोहराई इवेंट्स के बैंक खातों में 2018 से 2022 के बीच जमा की गई राशि के बारे में पूछा, जबकि, ये मेरी पत्नी द्वारा स्वतंत्र रूप से चलाए जाने वाले कारोबार हैं.

ये भी पढ़ें- Jharkhand News: कहां हैं झारखंड के CM हेमंत सोरेन? पूछताछ के लिए ED को 31 जनवरी का दिया समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget