एक्सप्लोरर

Jharkhand News: कहां हैं झारखंड के CM हेमंत सोरेन? पूछताछ के लिए ED को 31 जनवरी का दिया समय

Hemant Soren News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से राज्य में स्थित उनके आवास पर पूछताछ की गई थी. हालांकि अभी ईडी उनसे और पूछताछ करना चाहती है इसलिए नया समन भेजा गया था.

ED Summon to Hemant Soren: झारखंड (Jharkhand) के सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में पूछताछ के लिए ईडी को 31 जनवरी का समय दिया है. ईडी को उनकी उपलब्धता की सूचना देते हुए आज एक मेल भेजा गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पार्टी के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. 27 जनवरी को ईडी ने सीएम को पत्र लिखकर मामले के संबंध में पूछताछ के लिए 29 या 31 जनवरी की तारीख मांगी थी.

ईडी की टीम झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए उनकी दिल्ली स्थित घर में पहुंची थी लेकिन वह नहीं मिले. ईडी की टीम दिल्ली में सीएम सोरेन की तलाश में शांति निकेतन,मोतीलाल नेहरू मार्ग और झारखंड भवन भी गई लेकिन सीएम नहीं मिले. सोमवार (29 जनवरी) को सीएम सोरेन को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था. ईडी की टीम सीएम सोरेन से संपर्क करने की कोशिश कर रही है लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है.

बता दें कि जमीन घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने 20 जनवरी को रांची में सीएम सोरेन से उनके आधिकारिक आवास पर पूछताछ की थी. ईडी के अधिकारी दिल्ली पुलिस के साथ दक्षिण दिल्ली के शांति निकेतन भवन सुबह 9 बजे पहुंची थी जबकि इस दौरान प्रेस फोटोग्राफर, रिपोर्टर और कैमरा टीमें बाहर मौजूद थीं. 

ईडी ने पिछले सप्ताह सोरेन को नया समन जारी किया था और उनसे पूछा गया था कि 29 जनवरी या 31 जनवरी के बीच अपनी उपलब्धता के बारे में बताएं. सूत्रों ने कहा कि सोरेन ने ईडी को मेसेज भेजा था लेकिन पूछताछ के लिए तारीख और समय की पुष्टि नहीं की थी. वह 27 जनवरी को रांची से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे. एजेंसी ने 20 जनवरी को मामले में पहली बार सीएम सोरेन का बयान दर्ज किया था. ईडी के अधिकारियों ने लगभग सात घंटों के दौरान धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत बयान दर्ज किया था.

इसलिए दोबारा होगी पूछताछ
 माना जाता है कि उस दिन पूछताछ खत्म नहीं हुई थी, इसलिए नया समन जारी किया गया है. एजेंसी के मुताबिक यह जमीन घोटाले से जुड़ा मामला है. इस जमीन का मालिकाना हक माफिया के पास है. ईडी ने अब तक इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें 2011 बैच की आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: नवरत्न गढ़ में खुदाई से सामने आया 16वीं-17वीं सदी का भव्य इतिहास, पहले थी नागवंशी राजाओं की राजधानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget