एक्सप्लोरर

'कांग्रेस के साथ कोई भी जाएगा तो झारखंड का...', चंपाई सोरेन का हेमंत सोरेन पर हमला?

Champai Soren News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ कोई भी जाएगा तो झारखंड का विकास नहीं होगा और यही वजह है कि हमने इस रास्ते को चुना.

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच जुबानी हमले तेज हो गए हैं. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस कभी भी झारखंड और यहां के आदिवासियों की हितैषी नहीं हो सकती हैं. उन्होंने राज्य में बीजेपी की सरकार बनाने का भी दावा किया.

झारखंड के सरायकेला में एक सभा के दौरान पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने कहा, "कांग्रेस कभी भी झारखंड की हितैषी नहीं रही है और वह कभी आदिवासियों और यहां के मूल निवासियों के लिए हितैषी नहीं हो सकती. इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि उनके साथ कोई भी जाएगा तो झारखंड का विकास नहीं होगा और यही वजह है कि हमने इस रास्ते का चुना.'' 

बीजेपी ने झारखंड के दर्द को समझा- चंपाई सोरेन

उन्होंने आगे कहा, ''झारखंड का विकास करना है, जंगली क्षेत्र में कई समस्याएं है, जिसका समाधान भारतीय जनता पार्टी (BJP) में रहकर ही निकाला जा सकता है. कांग्रेस ने कभी यहां के आंदोलन को सम्मान नहीं दिया. केंद्र में जब बीजेपी की सरकार बनी तो तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने झारखंड के आंदोलन को समझा, यहां के मूल निवासियों, आदिवासियों के दर्द को समझा और उन्होंने झारखंड का निर्माण करके दे दिया. ये कोई छिपी हुई बात नहीं है. 

'झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता'

चंपाई सोरेन ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी की सरकार बनाने का भी दावा किया. उन्होंने कहा, "आप सभी को हम विश्वास दिलाते हैं कि जिन समस्याओं से हमलोग घिरे हुए हैं, उसका समाधान किया जाएगा. प्रदेश में आनेवाले चुनाव में आप सभी बीजेपी को वोट देंगे और यहां भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी, इसे कोई रोक नहीं सकता है.''

बता दें कि झारखंड में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से अभी चुनाव की तारीखों को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है. 

ये भी पढ़ें: 'ये सरकार का घटियापन...', चंपाई सोरेन की सिक्योरिटी वापस लेने पर शिवराज सिंह चौहान का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget