एक्सप्लोरर

Bokaro: अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, छापेमारी के दौरान तीन गिरफ्तार, 6 ट्रैक्टर जब्त

Illegal Sand Mining: खनन अधिकारी रवि रंजन ने बताया कि अवैध बालू ढुलाई की सूचना लगातार मिल रही थी, जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई है. आगे बालू का अवैध उठाव ना हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे.

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो (Bokaro) चास अनुमंडल स्थित दामोदर नदी घाट पर खनन विभाग ने छापेमारी की है. वहीं खनन विभाग की टीम ने मौके से बालू से लदे छह ट्रैक्टर को जप्त किया है. साथ ही तीन ट्रैक्टर चालकों को भी गिरफ्तार किया गया है. इस छापेमारी के बाद से इलाके के बालू माफियाओं मे हड़कंप मचा हुआ है. झारखंड में इन दिनों खनन माफिया बेखौफ होकर अलग-अलग नदी के घाटों से बालू खनन कर हजारों ट्रक और ट्रैक्टर से बालू कि ढुलाई कर रहे हैं. वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि, सरकार को हर दिन इससे करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. धनबाद, बोकारो और जामताड़ा के दो दर्जन से ज्यादा बालू घाटों पर इन दिनों बालू माफियाओं की नजर है. कहीं नाव से तो कहीं ट्रैक्टर और कहीं ट्रक से बालू का उठाव और भंडारण किया जा रहा है.

बालू उठाने और उसकी बिक्री के लिए झारखंड में ना तो कोई नियमावली बनी है. साथ ही बालू के घाटों से बालू उठाने के लिए निविदा भी नहीं जारी की गई है. लगभग पांच सालों से आलम यह है कि हर दिन अवैध तरीके से बालू का खनन कर बाजार में बेचा जा रहा है. आपको बता दें कि, कई बार शिकायत मिलने के बाद बीते दिनों धनबाद के बराकर नदी घाट पर छापेमारी हुई थी. वहीं आज बोकारो के चास अंतर्गत दामोदर नदी घाट पर छापेमारी हुई है. दरअसल, इन छापेमारियों को दिखाकर खनन विभाग वाहवाही लूटने में लगी है, लेकिन हकीकत यह है कि कुछ दिनों में हालात फिर वही हो जाएंगे.

तीन ड्राइवरों को किया गया गिरफ्तार
बीते दिनों जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भी सूबे में अवैध बालू खनन को लेकर सवाल उठाए थे. धनबाद, बोकारो और जामताड़ा में हर दिन हजारों वाहनों से अवैध बालू ढुलाई की बात भी कही थी. जिसके बाद खानापूर्ति के लिए छापेमारी हुई और फिर अवैध बालू की ढुलाई शुरू हो गई. वहीं इस छापेमारी को लेकर खनन अधिकारी रवि रंजन ने बताया कि अवैध बालू ढुलाई की सूचना लगातार मिल रही थी, जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई है. आगे बालू का अवैध उठाव ना हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने बताया की तीन ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget