एक्सप्लोरर

वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे, 'क्या अमेरिका यात्रा में जो बाइडेन के...'

वोट चोरी के आरोपों को लेकर बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी चुनाव आयोग पर प्रश्नचिह्न लगा कर लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरा है. उन्होंने गुरुवार (18 सितंबर) को कर्नाटक के आलंद सीट का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के मतदाताओं को निशाना बनाने के लिए फर्जी लोगों की तरफ से 6,018 नाम हटाने के आवेदन दायर किए गए. उन्होंने दावा किया कि मतदाताओं को हटाने का काम किसी व्यक्ति के माध्यम से नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर का उपयोग करके केंद्रीकृत तरीके से किया गया.

उनके इस सनसनीखेज आरोपों पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और बड़ी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया. झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि क्या राहुल गांधी ने 2023 की अमेरिका यात्रा में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के उन सलाहकारों से व्हाइट हाउस में मुलाक़ात की थी,जिन्होंने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित किया था? 

लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं?- निशिकांत दुबे

निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा, ''क्या राहुल गांधी उस सलाह यानि संविधान बचाओ की झूठी कहानी गढ़कर हारने के बाद उन्हीं लोगों के कहने पर अब चुनाव आयोग पर प्रश्नचिह्न लगा कर लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं? सभी जानकारी प्रमाण के साथ संसद के शीतकालीन सत्र में दूंगा. साजिश साजिश और चन्द्रकांता उपन्यास.''

बीजेपी सांसद ने कहा, ''आज राहुल गांधी अपने प्रेस कांफ्रेंस के द्वारा भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा बनेंगे. मेरा गृह मंत्रालय और ईडी से आग्रह है कि 2004 से लेकर 2025 तक सैम पित्रोदा जो अमेरिका में रहकर कांग्रेस को संचालित करते हैं के पूरे फंडिंग, उनकी मुलाक़ात, राहुल गांधी को विदेश दौरों पर किनसे मुलाकात करवाते हैं कि जांच होनी चाहिए. कांग्रेस ने भिंडरावाले,1967 में कम्युनिस्ट का समर्थन लेकर तिरुपति से पशुपतिनाथ तक नक्सली पैदा किया, अब सोरोस, रॉकफेलर, USAiD के साथ मिलकर अराजकता फैलाना चाहते हैं.''

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget