एक्सप्लोरर

Corona Omicron Variant: झारखंड के इस जिले में जारी किया गया है खास अलर्ट, जानें- वजह 

Jharkhand News: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए झारखंड में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. पूर्वी सिंहभूम ((East Singhbhum)) जिले में खास अलर्ट जारी किया गया है.

Jharkhand Coronavirus New Variant: कोरोना वायरस (Coronavirus) के ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट ने झारखंड सरकार की चिंता बढ़ा दी है. कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) जिले में खास अलर्ट जारी किया गया है. यहां विदेशों से सबसे अधिक लोग आते हैं इसलिए जिले में सख्ती भी बढ़ा दी गई है. पूर्वी सिंहभूम जिले में देश के विभिन्न राज्यों से लोग पहुंचते हैं. इसी को देखते हुए बस स्टैंड और टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच की जा रही है. यात्रियों की जांच के साथ-साथ उनका पता भी लिया जा रहा है. 

की जा रही है जांच 
कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच शुरू की गई है. जिला सर्विलांस विभाग के अनुसार, बीते 2 महीने में विभिन्न देशों से लगभग 377 लोग आए हैं. इसमें अक्टूबर महीने में 146 और नवंबर महीने में 231 लोग शामिल हैं. नवंबर महीने में अभी तक कुल 62 लोगों का नमूना लिया गया है. इसमें 57 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 5 की रिपोर्ट पेंडिंग है. 

उठाए गए एहतियाती कदम
गौरतलब है कि, कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरों के मद्देनजर झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम उठाए हैं. एयरपोर्ट (Airport) और रेलवे स्टेशनों (Railway Station) पर यात्रियों की जांच के लिए निगरानी टीमों की तैनाती की गई है साथ ही पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह (Arun Kumar Singh) ने सभी उपायुक्तों को अलर्ट जारी करते हुए पिछले 14 दिनों में दक्षिण अफ्रीका समेत 12 हाई रिस्क देशों से लौटने वाले सभी लोगों की पहचान कर कोरोना टेस्ट कराने के आदेश दिए हैं. 

बरती जा रही है विशेष चौकसी 
अपर मुख्य सचिव ने केंद्र सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुए 12 हाई रिस्क वाले देशों से आने वाले सभी लोगों को एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने को कहा है. इनमें दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग, इजरायल सहित यूरोपीय संघ के देश शामिल हैं. इन देशों से आने वाले प्रत्येक यात्री के लिए 7 दिनों के होम क्वारंटाइन को अनिवार्य करने को कहा गया है. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: नोआमुंडी में खदान की कमान महिलाओं के हाथ में सौंपेगी टाटा स्टील कंपनी, जानें- खास बात

Jharkhand के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले- ओमिक्रोन वेरिएंट ज्यादा खतरनाक, राजनीति करने से बचे केंद्र सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget