एक्सप्लोरर

यूपीः तमाम विरोधों के बीच हुआ जेईई का आगाज, जानिए- क्या कहते हैं परीक्षार्थी

तमाम विरोध के बीच आज से जेईई की शुरुआत हो गई. उधर, एनएसयूआई, आप आदमी पार्टी और सपा ने परीक्षा केंद्रों के बाहर विरोध जताया.

लखनऊ, एबीपी गंगा। तमाम विरोध के बीच आज से जेईई (JEE) की शुरुआत हो गई. राजधानी लखनऊ में परीक्षा के लिए 9 केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर कुल 4500 के करीब अभ्यर्थी पंजीकृत हैं. 6 सितंबर तक जेईई (JEE) का रोज़ाना 2-2 शिफ्ट में आयोजन होगा. हालांकि आज पहले दिन की परीक्षा सिर्फ 3 केंद्रों पर हुई. 2 सितंबर से परीक्षा का आयोजन सभी 9 केंद्रों पर होगा.

परीक्षा केंद्रों पर विशेष एहतियात, जिला प्रशासन की नज़र कोरोना काल को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर विशेष एहतियात बरती जा रही है. गेट पर एंट्री से लेकर परीक्षा कक्ष तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है. गेट पर अभ्यर्थियों की थर्मल स्कैनिंग हो रही है. जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी केंद्रों पर मास्क रखवाए गए हैं. अगर कोई अभ्यर्थी बिना मास्क है तो गेट पर ही मास्क दिए जा रहे हैं. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सेक्टर अधिकारी और प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये हैं.

दूर दराज बने परीक्षा केंद्र बने मुसीबत हालांकि दूर दराज इलाकों में बनाये गए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. एक तो कोरोना काल ऊपर से कई परीक्षा केंद्र ऐसी जगह जहां यातायात का कोई सीधा साधन तक नहीं है. कई केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में होने से अभ्यर्थी परेशान रहे. अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों का कहना है कि एक तो वैसे ही ये परीक्षा कराने का उचित समय नहीं है, उस पर तमाम विरोध के बाद परीक्षा हो रही है. ऊपर से इंटीरियर क्षेत्रों में केंद्र बनाया जाना और परेशानी का सबब है. सीधे तौर पर अभ्यर्थियों और अभिभावकों की स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़ है. अपने भतीजे को परीक्षा दिलाने पहुंचे लालता प्रसाद मिश्र ने कहा कि परीक्षा केंद्र शहर के बीच मे होने चाहिए गांव में नहीं. यहां तक पहुंचना ही मुश्किल है. अभ्यर्थी शिव शक्ति ने कहा कि कोरोना काल में तो कम से कम सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए.

मालूम हो कि जेईई (JEE) और एनईईटी (NEET) के आयोजन के विरोध में लंबे समय से लगातार विरोध चल रहा है. समाजवादी छात्र सभा, एनएसयूआई, आम आदमी पार्टी की स्टूडेंट विंग सभी इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहे. कई बार इन लोगों पर लाठीचार्ज भी हुआ लेकिन इन सबके बीच आज से जेईई (JEE) की शुरुआत हो गई.

ये भी पढ़ेंः यूपी: रायबरेली में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, एसएचओ सस्पेंड

यूपीः लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में 19 लोग गिरफ्तार, 2134 वाहनों का कटा चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget